Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिवाली पर शाइनी और सिल्की बालों के लिए घर पर करें केराटिन ट्रीटमेंट
इन दिनों महिलाएं डैमेज और फ्रिजी हेयर की परेशानी से निजात पाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट करवा रही हैं। केराटिन ट्रीटमेंट में बालों में प्रोटीन बालों में इंजेक्ट किया जाता है जिससे बालों का फॉलिकल मजबूत बन पाएं। केराटिन ट्रीटमेंट करवाना बहुत ही महंगा पड़ता है।

पार्लर से केराटिन ट्रीटमेंट करवाने से 8 से 10 हजार का खर्च पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केराटिन ट्रीटमेंट को घर पर भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं घर पर कैसे किया जाता है कैराटिन ट्रीटमेंट।

क्या होता है केराटिन ट्रीटमेंट
केराटिन प्रोटीन होता है जो हमारे बालों और नाखूनों में पाया जाता है। जब बालों से केराटिन की आउटर लेयर खराब होने लगती है। ऐसे में बाल डैमेज और फ्रिजी हो जाते हैं। पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट एक तरह का कैमिकल ट्रीटमेंट होता है।

घर पर कैसे करें केराटिन ट्रीटमेंट
स्टेप- 1 केराटिन ट्रीटमेंट करने से पहले अपने बालों को अच्छे से साफ करें। ट्रीटमेंट से पहले हेयर वॉश या फिर हेयर स्पा किया जाता है। ताकि बालों में जमी गंदगी और तेल हट जाएं। घर पर केराटिन करने के लिए आपके पास केराटिन क्रीम होनी चाहिए।
स्टेप- 2 हेयर वॉश करने के बाद आप केराटिन Aegte Keralution Hair Mask क्रीम का यूज कर कती हैं। इसमें केराटिन ऑयल होता है , जो कि बालों के लिए बहुत ही अच्छा है। इसके अलावा आप Schwarzkopf Professional Bc Keratin Smooth Perfect Treatment क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि घर पर बिना केराटिन क्रीम के ये ट्रीटमेंट नहीं हो सकता हैं। आप किसी भी केराटिन क्रीम का यूज कर सकती हैं।
स्टेप 3- केराटिन क्रीम को अपने बालों में अच्छे से लगाएं। बालों को एक एक सेक्शन बनाकर क्रीम लगाएं। क्रीम लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद अपने बालों की अच्छे से मसाज करें। इस क्रीम को अपने बालों में 40 से 45 मिनट तक रखें।
स्टेप 4- क्रीम लगाने के 40 से 45 मिनट बाद अपने बालों में स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आप स्ट्रेटनर का हीट ज्यादा ना हो। मीडियम हीट पर बालों को स्ट्रेट करें। बालों की जड़ो से लेकर टिप तक हेयर स्ट्रेटनिंग करें।
स्टेप 5- स्ट्रेटनिंग के 40 से 45 मिनट बाद बालों को सबसे पहले पानी से धोना उसके बाद शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना । हेयर वॉश के लिए कैमिकल फ्री शैंपू का यूज करें। हेयर वॉश के बालों को सीरम लगाएं।

केराटिन ट्रीटमेंट का फायदा
केराटिन ट्रीटमेंट करने से फ्रिजी बाल ठीक हो जाते हैं। साथ ही बालों में शाइन देखने को मिलती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
ट्रीटमेंट से पहले हेयर वॉश करते समय आप केवल शैंपू का यूज करें क्योंकि कंडीशनर में कैमिकल पाया जाता है। सल्फेट फ्री शैंपू का यूज करें। गीले बालों में ट्रीटमेंट शुरु ना करें। हेयर वॉश के बाद बालों को अच्छे से ड्राई कर लें। केराटिन ट्रीटमेंट के 3 से 4 दिन तक बाल गीले ना होने दें। अगर बल गीले हो जाते है तो आप अपने बालों को जल्दी से ड्राई कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
