Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें क्यों होता है डैंड्रफ, छुटकारा पाने के लिए असरदार उपाय
हर 10 में 7 लोग डैंड्रफ की समस्या से परेशान रहते हैं। डैंड्रफ बालों की सबसे बड़ी समस्या है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन डैंड्रफ कम होने का नाम नहीं लेता है। किसी भी समस्या को ठीक करने के लिए उसका कारण का पता होना चाहिए। बहुत कम लोगों को डैंड्रफ का कारण पता होता है। जिसकी वजह से डैंड्रफ कम नहीं होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि डैंड्रफ का क्या कारण है और इसे हटाने के असरदार तरीके।

क्या है डैंड्रफ
डैंड्रफ स्किन से जुड़ी समस्या है। डैंड्रफ की वजह से बालों में खुजली और जलन होने लगती है। डैंड्रफ स्कैल्प की पपड़ीदार स्किन होती है जिसमें खुजली होती है। डैंड्रफ स्कैल्प को ड्राई बनाता है।

डैंड्रफ होने का कारण
डैंड्रफ के कई कारण होता है। कई बार डैंड्रफ मौसम की वजह से भी होता है वहीं कुछ केस में इसका कारण जेनेटिक भी होता है। ज्यादा ड्राई स्किन और सर्दी की वजह से डैंड्रफ हो जाता है। डैंड्रफ होने का एक कारण हार्मोनल भी होता है। डैंड्रफ की समस्या कभी भी किसी भी उम्र में हो सकती है। डैंड्रफ उन लोगों को भी होता है जो कि अनहाइजेनिक यानी जो साथ सुथरे नहीं होते है।

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के उपाय
डैंड्रफ से आसानी से कम और खत्म किया जा सकता है। डैंड्रफ होने के बाद स्कैल्प में काफी खुजली होती है वहीं कुछ लोग स्कैल्प खरोंचते है अगर आप भी स्कैल्प को स्क्रैच करते है तो इसे बंद कर दें।

हेयर ऑयल
बालों की देखभाल के लिए हफ्ते में दो बार तेल से बालों की मसाज करनी चाहिए। बालों की मसाज करने से बाल मजबूत, चमकदार और शाइनी बने रहते हैं। तेल लगाने से स्कैल्प को मॉइश्चराइजर मिलता है जिससे डैंड्रफ कम होता है। बालों की ऑयल से मसाज करने से बालों की नेचुरल नमी बनी रहती है जिससे डैंड्रफ खत्म हो जाता है। बालों की मसाज के लिए आप बादाम ऑयल, नारियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एंटी डैंड्रफ शैंपू का उपयोग
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान है तो आप एंटी डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें। एंटी डैंड्रफ शैंपू का यूज करने से बालों से डैंड्रफ कम हो जाते हैं। हेयर वॉश के लिए ठंडे पानी का यूज करना चाहिए। गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बालों की समस्या बढ़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
