Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों में मनचाहा रिजल्ट पाने के लिए हेयर टेक्सचर के अनुसार यूज करें हेयर प्रोडक्ट, जानें बालों का टाइप
बालों की देखभाल के लिए अक्सर कहा जाता है कि बालों के टेक्सचर के अनुसार हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। हर किसी को अपने बालों के टेक्सचर की सही जानकारी नहीं होती है। महिलाएं खुद ही अपने बालों का अनुमान लगा लेती हैं कि उनके बाल पतले हैं, कर्ली है, ड्राई हैं, सिल्की या मोटे हैं। क्या आप जानते हैं समय के साथ साथ बालों का टेक्सचर भी बदल जाता है। ऐसे में बालों का टेक्सर का पता नहीं चलता है जिसकी वजह से हेयर प्रोडक्ट और हेयर सीरम का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों में फायदा देखने को नहीं मिलता है। बालों में मनचाहा रिजल्ट पाने के लिए सबसे पहले अपने हेयर टेक्सचर जान लें इसके बाद किसी भी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं हेयर टेक्सचर पता करना का आसान तरीका।

कैसे पता करें हेयर टेक्सचर
बालों का टेक्सचर बालों के नेचुरल शेप से पता कर सकते हैं। बालों का टेक्सचर पता करना बहुत ही आसान काम है लेकिन टेक्सचर सही है या नहीं इसकी श्योरिटी जानना भी बहुत जरूरी है। बालों का टेक्सचर पता करने के लिए बालों को जब भी शैंपू करें तो बालों को नेचुरल सूखने दें। बालों को खुद सूखने का अर्थ है कि बालों में किसी भी तरह के हेयर प्रोडक्ट जैसे हेयर सीरम, कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें। बाल सूखने के बाद आपके सीधे रहते है तो आपके बाल स्ट्रेट हैं। स्ट्रेट बाल सिल्की होते है। वहीं अगर आपके बाल S शेप आता है तो आपके बाल वेवी हैं। वेवी हेयर ना तो अधिक ड्राई बाल होते और ना ही सिल्की। इस तरह आप अपने बालों के लिए सही प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

कैसे पता करें बालों की मोटाई
बालों की देखभाल के लिए हेयर डेनसिटी का पता करना जरूरी है। बालों की मोटाई पता करने के बाद अपने बालों के लिए सही प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। बालों की मोटाई तीन तरह की होती है पहली पतले बाल, मीडियम और मोटे बाल। बाल की मोटाई पता करने के लिए अपना एक बाल लें। इसके बाद बाल की लंबाई का सिलाई वाला धागा लें। अगर आपका बाल धागा से पतला है तो आपके बाल पतले है वहीं धागा से बाल मोटा है तो आपके बाल मोटे है। बाल और दाग की मोटाई बराबर है तो आपके बाल मीडियम है।



Click it and Unblock the Notifications
