Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
अपनाएं ये 5 टिप्स, तेजी से होगी बेबी की हेयर ग्रोथ
हर बच्चा अपने आप में बेहद अलग होता है। उनकी आंखों से लेकर फेस फीचर्स तक सब कुछ दूसरे बच्चों से अलग होते हैं। इसी क्रम में उनके बाल भी अलग हो सकते हैं। जहां कुछ शिशु के बाल जन्मजात थिक होते हैं, वहीं कुछ शिशु लगभग गंजे होते हैं। इतना ही नहीं, कई बार शिशु के बाल जन्म के कुछ वक्त बाद ही झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है। नवजात शिशु के बालों की मात्रा में हार्मोन भी भूमिका निभाते हैं। गर्भ के अंदर हार्मोन का स्तर अधिक होता है, जो बालों के विकास को तेज कर सकता है। बाद में, बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में कुछ आसान उपायों को अपनाकर बेबी हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाया जा सकता है।

हो सकता है कि आपके नवजात शिशु के बाल भी बहुत अधिक ना हो, लेकिन इसमें आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर बेबी की हेयर को स्पीड अप कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
बेबी के सिर पर लगाएं नारियल का तेल
नारियल का तेल प्राकृतिक विटामिन ई से भरपूर होता है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जब बच्चे की स्कैल्प पर इसे लगाया जाता है, तो यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके बालों के विकास को भी बढ़ावा दे सकता है। बेबी के सिर पर नारियल तेल लगाने से बालों के झड़ने की समस्या भी कम होती है। आप दो-तीन छोड़कर बेबी की स्कैल्प में नारियल का तेल लगाएं। यह न केवल उनके बालों को मॉइश्चराइज़ करता है, बल्कि यह क्रैडल कैप को खत्म करने में भी मदद कर सकता है।
बेबी स्कैल्प को ब्रश करें
बेबी की स्कैल्प पर धीरे से कंघी करना, या स्कैल्प की मसाज करना भी बालों के विकास को प्रोत्साहित कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नियमित रूप से ब्रशिंग करने से क्रैडल कैप को लूज करके रूखी स्किन को हटाया जा सकता है। साथ ही, ब्रश करने से स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। इसलिए आप बेबी की हल्के हाथों से मसाज करें या फिर स्कैल्प पर ब्रश करें।
खाने का भी रखें ख्याल
आहार भी बच्चे की हेयर ग्रोथ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि बच्चा कम से कम 6 महीने का है और उसने सॉलिड फूड लेना शुरू कर दिया है तो ऐसे में आप उसे आयरन, विटामिन ए, बी विटामिन, विटामिन डी, जिंक और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खिलाएं। आप उसकी डाइट में बटरनट स्क्वाश, कद्दू, गाजर, आम, अंडे, आलू व पत्तेदार साग जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। यदि आप स्तनपान करा रही हैं, तो ऐसे में आप भी अपनी डाइट को हेल्दी बनाए रखें। आपका आहार आपके बच्चे की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है।
बच्चे के सिर पर लगाएं जिलेटिन
जिलेटिन एक एमिनो एसिड है, जिसे बच्चे के सिर पर लगाने पर बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर को पानी के साथ मिलाएं। आप मिश्रण में एक चम्मच शहद और एक चम्मच सेब का सिरका भी मिला सकते हैं। अब आप इस जिलेटिन मिश्रण को अपने बच्चे की खोपड़ी पर लगाएं और इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। अंत में जिलेटिन को धो लें और फिर बेबी हेयर शैम्पू से बालों को वॉश करें।
ना बांधे बाल
अगर आपके बेबी के बाल बहुत पतले हैं तो ऐसे में आप उसे स्टाइल करने के चक्कर में एक छोटी पोनीटेल बनाने या हेयर क्लिप का उपयोग करने से बचें। बेबी के बालों को बहुत ज्यादा कस कर बांधने से उनके रोम छिद्रों को नुकसान पहुंच सकता है और बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि आप बेबी के बालों में सिल्क हेडबैंड का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
