Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सफेद बालों को छिपाने के लिए नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई, जानें रेसिपी
आजकल 10 में 7 लोग अपने सफेद बालों से परेशान है। आजकल यंग लोगों में सफेद बालों की समस्या देखने को मिल रही है। सफेद बालों को छिपाने के लिए डाई का इस्तेमाल करते है। केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज हो जाते है। केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करने से बाल झड़ने लग जाते है। ऐसे में बालों को काला करने के लिए आप नेचुरल डाई का इस्तेमाल कर सकते है। क्या आप जानते है नारियल के छिलके से घर पर नेचुरल डाई बना सकते है। नेचुरल डाई से बालों में किसी भी तरह का साइड इफैक्ट नहीं होगा। चलिए जानते हैं घर पर डाई बनाने का आसान तरीका।

नारियल से कैसे बनाएं हेयर डाई
सामाग्री- नारियल का खोल( बनी)
एलोवेरा जेल
नारियल तेल
विधि
स्टेप 01- नारियल से डाई बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के रेशे हटाकर नारियल की बनी यानी नारियल खोल को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद नारियल खोल को तोड़ लें। खोल के छोटे से छोटे टुकड़े कर लें।
स्टेप 02- लोहे की कढ़ाई में नारियल के टुकड़े डालकर मीडियम आंच पर सेंक लें। 30 मिनट तक इसे चलाते रहें। जब नारियल काले रंग का हो जाए तो इसे गैंस से उतारकर ठंडा कर लें।
स्टेप 03- नारियल के टुकड़ो को ब्लैंडर में डालकर पाउडर बना लें।
स्टेप 04- पाउडर में सरसों का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।

इस्तेमाल करने का तरीका
इस मिश्रण को आप ब्रश की मदद से बालों में लगा सकते हैं। नेचुरल डाई को लगाने के 20 से 30 मिनट बाद साफ पानी से हेयर वॉश कर लें। सफेद बालों को छिपाने के लिए नेचुरल डाई का इस्तेमाल 15 दिन बाद करें। इस डाई से आपके बाल एकदम नेचुरली काले हो जाएंगे।

नारियल के छिलके से बने डाई के फायदे
नारियल के छिलके बने डाई से ना केवल सफेद बालों को छिपाया जा सकता है बल्कि इससे बाल शाइनी भी हो जाएंगे।
डाई में मौजूद एलोवेरा जेल और सरसों का तेल बालों की जड़े मजबूत करता है। नेचुरल डाई का इस्तेमाल करने से दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
