Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
शाइनी और घने बालों के लिए घर पर बनाएं ग्रीन टी हर्बल शैंपू, जानें रेसिपी
बालों की देखभाल के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार हेयर वॉश करना चाहिए। महिलाएं हेयरवॉश के लिए शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में मिलने वाले शैंपू में केमिकल का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करना बालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बालों की देखभाल के लिए हर्बल शैंपू अच्छे माने जाते हैं। हेल्दी हेयर के लिए आप घर में हर्बल शैंपू बना सकते हैं। हर्बल शैंपू बनाने के लिए आप ग्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी ना केवल सेहत बल्कि स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ग्रीन स्कैल्प से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं को दूर करता है। घर में बना हर्बल शैंपू केमिकल फ्री होगा जिससे आपके बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। चलिए जानते हैं ग्रीन टी से हर्बल शैंपू बनाने का तरीका।

ग्रीन टी शैंपू के फायदे
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, विटामिन सी, एमिनों एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ होने में मदद मिलती है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी। ग्रीन टी शैंपू से बालों की मसाज करनेसे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है जिससे बाल घने और मजबूत होते है। ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से बालों की नेचुरल शाइन बनी रहती हैं। अगर स्कैल्प खुजली से परेशान है तो ग्रीन टी शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर्बल ग्रीन टी शैंपू बनाने का तरीका
सामग्री- ग्रीन शैंपू को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। शैंपू बनाने के लिए आपको ग्रीन टी की पत्तियां, पिपरमिंट ऑयल, नींबू का रस, नारियल तेल, शहद और एप्पल साइडर विनेगर की जरुरत होगी।
विधि
स्टेप 1- शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले ग्रीन टी की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें।
स्टेप 2- ग्रीन टी पाउडर में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
स्टेप 3- ग्रीन टी और एप्पल साइडर विनेगर मिश्रण में पिपरमिंट ऑयल की दो बूंदे मिला लें।
स्टेप 4- इसके बाद इस मिश्रण में नींबू का रस, नारियल तेल और शहद मिक्स कर लें।

शैंपू लगाने का तरीका
घर में बने इस हर्बल शैंपू को हाथों में लेकर स्कैल्प की अच्छे से मसाज कर लें। इसके बाद साफ पानी से बाल धो लें। इस शैंपू को आप बालों में भी लगाकर अपने बाल साफ कर सकते हैं। बालों की देखभाल के लिए ग्रीन टी हर्बल शैंपू एकदम बेस्ट है। हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करते समय झाग कम आ सकते हैं क्योंकि इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं हैं।
ध्यान रखें- हर्बल शैंपू को बनाने के बाद 2 से 3 दिन ही इस्तेमाल किया जा सकता हैं, क्योंकि हर्बल शैंपू में किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं है जिसकी वजह से 2 से 3 दिन में इस शैंपू में बदबू आ सकती है। इसलिए एक बार में ज्यादा मात्रा में शैंपू ना बनाएं।
जी हां ग्रीन टी बालों के साथ साथ त्वचा के लिए भी अच्छी है। ग्रीन टी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन, त्वचा की लालिमा और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ग्रीन टी को स्किन पर लगाने से सनबर्न दूर हो सकता है।
रोजाना बालों में ग्रीन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। हफ्ते में केवल 2 से 3 बार ग्रीन टी शैंपू या फिर ग्रीन टी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आप रोज ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। दिन में दो बार रोजाना ग्रीन टी का सेवन कर सकते है। ग्रीन टी का रोजाना सेवन करने से हेल्थ के साथ साथ बालों की ग्रोथ भी अच्छी रहती है।
ग्रीन टी का इस्तेमाल सेहत के साथ साथ बालों की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। ग्रीन टी को शैंपू की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप घर पर हर्बल ग्रीन टी शैंपू बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
