Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों का ख्याल रखने के लिए घर पर ही बनाएं नेचुरल शैम्पू
बालों की क्लीनिंग करने के लिए हम सभी शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में आपको कई ब्रांड्स के तरह-तरह के शैम्पू मिलते हैं। यूं तो यह बालों को अच्छी तरह साफ करते हैं, लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं। जो बालों को लंबे समय में नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आपको नेचुरल शैम्पू का विकल्प चुनना चाहिए। इनमें कोई भी रसायन नहीं होता है, जिसके कारण आपके बालों को कोई भी नुकसान होने का खतरा ना के बराबर होता है।

साथ ही जहां ब्रांड नाम के सभी नेचुरल शैंपू महंगे होते हैं, वहीं घर पर आप अपना खुद का प्राकृतिक शैम्पू बनाकर बेहद आसानी से पैसे बचा सकते हैं। घर पर शैम्पू बनाना बेहद आसान है, और एक बार इसे बनाने के बाद आप हर बार इसे ही इस्तेमाल करना पसंद करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही नेचुरल शैम्पू बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-
आवश्यक सामग्री-
खाली शैम्पू की बोतल
4 औंस डिस्टिल्ड वाटर
4 औंस लिक्विड कैस्टाइल सोप
एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे
नेचुरल शैम्पू बनाने का तरीका
• शैम्पू बनाने के लिए आपको पहले कुछ तैयारी करनी होगी। मसलन, अपनी पुरानी शैम्पू की खाली बोतल इसे अच्छी तरह से धोकर पूरी तरह सूखने दें। यदि आपके पास शैंपू की पुरानी बोतल नहीं है, तो कोई भी साफ 8 औंस जार उपयुक्त रहेगा।
• अब आप इस खाली शैम्पू की बोतल में 4 औंस डिस्टिल्ड वाटर डालें। आपको डिस्टिल्ड वाटर मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
• इसके बाद, शैम्पू की बोतल में 4 औंस लिक्विड कैस्टाइल सोप मिलाएं। लिक्विड कैस्टाइल सोप ऑनलाइन व ऑफलाइन आसानी से अवेलेबल है।
• अब आप इस बोतल में अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें शामिल करें।
• ढक्कन को शैम्पू की बोतल पर रखकर बंद करें और तब तक हिलाएं जब तक कि सामग्री एक साथ न मिल जाए।
• हर बार जब आप अपने बालों को शैम्पू करते हैं तो इसे एक बार हल्का सा शेक करके इस्तेमाल करें।

जरूरी टिप
• यूं तो शैम्पू में किसी भी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन आप बालों की समस्या को ध्यान में रखकर एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करेंगे तो आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपको डैंड्रफ है तो आप टी ट्री एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करना अधिक बेहतर है।
• इसी तरह, यदि आपके बाल ऑयली हैं, तो लैवेंडर एसेंशियल ऑयल एक अच्छा विकल्प है।
• इसके अलावा,, अगर आप एक बेसिक शैम्पू चाहते हैं जिसमें अच्छी खुशबू आती है, तो आप रोज एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।
• आप चाहें तो इन एसेंशियल ऑयल के साथ पेपरमिंट, लेमन या ऑरेंज एसेंशियल ऑयल को भी मिक्स किया जा सकता है।
बनाएं नेचुरल क्लैरिफाइंग शैंपू
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो हेयरस्प्रे, हेयर मूस, और अन्य हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अधिक करते हैं, तो आपको घर पर क्लैरिफाइंग शैंपू बनाने पर विचार करना चाहिए। यह आमतौर पर गहरी सफाई के लिए बनाए जाते हैं और इन्हें सप्ताह में एक बार ही इस्तेमाल करना पर्याप्त है। यह हेयर प्रोडक्ट्स व केमिकल्स के कारण होने वाले प्रोडक्ट बिल्डअप को हटाने में मदद करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 3-4 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
• 2 कप पानी
क्लैरिफाइंग शैंपू बनाने का तरीका-
• सबसे पहले लगभग 16-औंस की बोतल लें।
• अब इसमें पानी व एप्पल साइडर विनेगर डालें।
• सामग्री को मिलाने के लिए धीरे से हिलाएं।
• आपका क्लैरिफाइंग शैंपू बनकर तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
