Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सिल्की और सीधे बालों के लिए यूज करें होममेड साबूदाना हेयर मास्क
नवरात्रि के नौ दिन व्रत में साबूदाने का सेवन किया जाता है। लोग साबूदाना से कई डिफरेंट टाइप डिश बनाकर खाते हैं। साबूदाना खाने के साथ साथ स्किन और बालों की देखभाल के लिए भी यूज किया जाता हैं। साबूदाना में स्टार्च पाया जाता है, जो कि बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं।

साबूदाना का हेयर मास्क यूज कर आप अपने बालों की कई तरह की परेशानी को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं साबूदाना के हेयर मास्क बनाने का तरीका।

साबूदाना हेयर मास्क बनाने का तरीका
सबसे पहले 4 बड़े चम्मच साबूदाना लें। 2 बड़े चम्मच दही लें। 1 गिलास पानी और 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें।
स्टेप 1- सबसे पहले साबूदाना को पीस कर पाउडर बना लें। एक पैन में पानी को उबालें। इसके बाद इस पानी में साबूदाना पाउडर मिला दें। 5 से 10 मिनट बाद साबूदाना वाले इस मिश्रण को एक बाउन में रख लें।
स्टेप 2- ठंडा होने के बाद इस पेस्ट में दही और एलोवेर जेल को अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं 45 बाद पानी से अपने बाल धो लें। इस बात का ध्यान रखें तेल लगे हुए बालों में साबूदाना हेयर मास्क का यूज नहीं किया जाना चाहिए। इससे बालों में कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है।
स्टेप3- पेस्ट लगाने के बाद आप अपने बालों में शैंपू का यूज ना करें। पेस्ट लगाने से पहले आप अपने बाल शैंपू से धोकर सुखा लें। उसके बाद बालों में साबूदाना का पेस्ट लगाएं। इससे आपके बालों को अंदर तक पोषण मिलेगा।

साबूदाना हेयर मास्क के फायदे
इस हेयर मास्क को लगान से आपके बाल काफी हद तक सीध हो जाएंगे। साथ ही बालों को अंदर तक पोषण मिलेगा। जो लोग डैंड्रफ से परेशा है उनके लिए साबूदाना हेयर मास्क किसी वरदान से कम नहीं है। साबूदाना बालों की ड्राईनेस को भी कम करता हैं। साबूदाना हेयर मास्क यूज करने से बालों में चमक देखने को मिलती हैं। साबूदाना बालों को घना और लंबा करने में मददगार है।

सिल्की बालों के लिए यूज करें साबूदाना हेयर मास्क
साबूदाने में स्टार्च पाया जाता है जो कि बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता हैं। हफ्ते में एक बार आप साबूदाने हेयर मास्क का यूज करें तो आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे।

दोमुंहे बालों से छुटकारा
साबूदाना में किसी भी तरह का आर्टिफशियल रसायनिक पदार्थ नहीं होता है। साबूदाना एक नेचुरल है जो कि बालों के पोषण के लिए बहुती ही अच्छा है। साबूदाना हेयर मास्क यूज करने से दोमुंहे बाल कम होते हैं। हफ्ते में एक ही साबूदाना हेयर मास्क का यूज करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
