Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
फ्रिजी हेयर से ना हों परेशान, बस अपनाएं ये टिप्स
सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग फ्रिजी हेयर की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, इस मौसम में स्कैल्प और बालों में रूखापन बढ़ जाता है। जिसके कारण बालों के फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ती जाती है। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा होता हो। अमूमन लोग बालों के फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ अन्य तरीकों को अपनाकर भी हेयर फ्रिजीनेस की समस्या को दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

हर दिन ना धोएं बाल
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपनी बॉडी ही नहीं, बल्कि बालों को भी हर दिन वॉश करते हैं। हालांकि, अगर आप अपने बालों को फ्रिजीनेस से बचाना चाहते हैं तो अपनी इस आदत को बदलें। नियमित रूप से बालों को धोने से उनका नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे बाल और भी ज्यादा रूखे व फ्रिजी हो जाते हैं। आप सप्ताह में 2 से 3 बार बालों को वॉश कर सकते हैं।

समय-समय पर बालों को करें ट्रिम
यह एक जरूरी टिप है, जो बालों में फ्रिजीनेस की समस्या को दूर रख सकता है। दरअसल, स्प्लिट एंड्स बालों के शाफ्ट को एक्सपेंड कर सकता है, जिससे आपके बालों में फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ सकती है। फ्रिज़ को रोकने के लिए आप अपने बालों को समय-समय पर ट्रिम करते रहें। स्प्लिट एंड्स के कारण होने वाले फ्रिज़ को रोकने के लिए हर 6-8 सप्ताह में अपने बालों को ट्रिम किया जा सकता है।

अपने बालों को नेचुरली हवा में सूखने दें
अमूमन महिलाएं अपने बालों को जल्द सुखाने के लिए हेयर ड्रायर आदि का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, यह हीट बेस्ड प्रोडक्ट्स बालों में रूखेपन की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं, जिससे हेयर फ्रिजीनेस की समस्या बद से बदतर हो जाती है। इसलिए फ्रिज़ से बचने के लिए हेयर ड्रायर को स्किप करें और अपने बालों को हवा में नेचुरल तरीके से सूखने दें। आप चाहें तो एक कॉटन टी-शर्ट का उपयोग करके बालों को सुखा सकते हैं। इससे आपको फ्रिज़ की समस्या भी नहीं होगी।

ठंडे पानी से धोएं बाल
अमूमन लोग ठंड के मौसम में अपने बालों को वॉश करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गर्म पानी के कारण आपके बाल बहुत अधिक सूखे बनते जाते हैं और बालों में फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ती है। इसलिए बालों की केयर करने और फ्रिजीनेस की समस्या को दूर करने के लिए आप अपने हेयर क्यूटिकल्स को सील करने के लिए ठंडे पानी से बालों को रिंस करें।

कंडीशनिंग शैम्पू का करें इस्तेमाल
ठंड के मौसम में बालों की फ्रिजीनेस की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक है कि आप सही हेयर प्रोडक्ट का चयन करें। मसलन, आप कंडीशनिंग शैम्पू व कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बालों की नमी बनी रहती हैं। जिसके कारण बालों में फ्रिजीनेस की समस्या को आसानी से हैंडल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप बालों को अतिरिक्त मॉइश्चर प्रदान करने के लिए अपने हेयर टाइप को ध्यान में रखते हुए हेयर मास्क को भी अप्लाई कर सकती हैं।

फ्रिज़ को दूर करने के लिए हेयर सीरम का करें इस्तेतमाल
अगर आप फ्रिज की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आपको अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद सिलिकॉन फ्रिज़ को कम करने में प्रभावशाली हो सकते हैं। साथ ही, ये आपके बालों को एक स्मूद लुक देते हैं, जिससे आपके बाल बहुत अधिक सिल्की नजर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
