Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
माथे की झुर्रियों को हटाने के लिए लगाएं ये होममेड मास्क
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में अकसर हम अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रख पाते हैं। अनहेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से स्किन पर काफी असर पड़ता है। प्रदूषण की वजह से चेहरे पर फाइन लाइन्स आ जाती है। धूप और धूल मिट्टी की वजह से माथे पर झुर्रियां आ जाती हैं। फाइन्स लाइन्स की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है, जिससे चेहरा डल और बेजान लगने लग जाता है।

फाइन लाइन्स को कम करने के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है लेकिन इसके बाद चेहरे की फाइन लाइन्स कम नहीं होती है। माथे और आंखों के चारों तरफ फाइन लाइन्स और झुर्रियों को हटाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

गाजर और अंडे का मास्क
गाजर में बीटा कैरोटीन, पोटेशियल और आयोडीन पाया जाता है जो कि झुर्कियों को हटाने में मददगार हैं। गाजर और अंडे का फेस मास्क चेहरे की झुर्रियों को हटाने में काफी मददगार है। एक गाजर को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट मे एग व्हाइट को मिलाकर माथे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते मं दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

कैस्टर ऑयल और गुलाब जल
फाइन लाइन्स और झुर्कियों को कम करने के लिए स्किन कि ड्राईनेस को कम करना चाहिए। स्किन को ड्राईनेस को कम करने के लिए त्वचा को हाइड्रेट रखें। स्किन हाइड्रेट करने के लिए आप कैस्टर ऑयल और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में एक चम्मच कैस्टर ऑयल, एक चम्मच गुलाब जल और दो चम्मच दूध लें। तीनों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद कॉटन की मदद से इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल रात के समय करें। कुछ समय आप आपको फर्क दिखने लगेगा।

ऑलिव ऑयल और कोको पाउडर
माथे की झुर्रियों को कम करने के लिए कोको पाउडर और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच कोको पाउडर और एक चम्मच ऑलिव ऑय लें। दोनों को अच्छे मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां कम होगी।

शहद और ऑलिव ऑयल
कम उम्र में माथे की लाइन किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देता है। माथे की झुर्रियों को हटाने के लिए एक चम्मच वैसलीन लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। रात को सोने से पहले इस क्रीम को माथे पर लगाएं। कुछ समय में माथे की झुर्रियां कम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
