Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
बालों को स्ट्रेट करने के लिए इस्तेमाल करें ब्लो ड्रायर, नहीं होगा बालों को नुकसान
स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं अपने बालों को स्ट्रेट करती हैं। बालों को स्ट्रेट करने के लिए हीटिंग टूल का इस्तेमाल करती हैं। वहीं इन दिनों महिलाएं बालों को स्ट्रेट करने के लिए केमिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन केमिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करने से बालों को काफी नुकसान होता है स्ट्रेट बालों के लिए केमिकल या फिर हीट का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। अगर कम केमिकल और कम हीट का इस्तेमाल कर बालों को स्ट्रेट करना चाहते है तो आप ब्लो ड्राई का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ब्लो ड्राई से बालों को स्ट्रेट करने का तरीका और इसके फायदे।

ब्लो ड्राई से बालों को स्ट्रेट करना
- बालों को स्ट्रेट करने के लिए सबसे पहले बालों को शैंपू से अच्छे से वॉश कर लें। शैंपू लगाने के बाद बालों में कंडीशनर लगाएं। कंडीशनर लगाने से बाल सॉफ्ट हो जाते है जिससे बालों को स्ट्रेट करना आसान होता है।
- हेयर वॉश करने के बाद बालों को टॉवल से बांध लें। टॉवल से बालों को ना तो रगड़े और ना ही रगड़कर बालों को साफ करें ऐसा करने से बाल टूट जाते है साथ ही बाल फ्रिजी भ हो जाते है। हेयर वॉश करे के बाद केवल बालों को टॉवल से कवर करें। 15 मिनट बाद मोटे कंघे से बालों को सुलझा लें।
- बालों में ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने पहले बालों में हीट प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें। हीट प्रोटेक्टर नहीं है तो आप हेयर सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- हेयर सीरम या फिर हीट प्रोटेक्टर लगाने के बाद बालों में ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करें। बालों से 6 से 7 इंच की दूरी पर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करें। बालों को उंगलियों की मदद से सुलझाएं।
- अब बालों को सेक्शन में बांट लें इसके बाद ब्रश और ब्लो ड्रायर की मदद से बालों को सुखाना शुरु कर दें। ब्लो ड्रायर को हमेशा ऐसे कैरी करना चाहिए जिससे आपके बाल नीचे की ओर जाएं अगर ऊपर की ओर आपके बाल जाएंगे तो वह स्ट्रेट नजर नहीं आएंगे। बालों को स्ट्रेट करने के लिए ब्लो ड्रायर से बाल नीचे की ओर जाना चाहिए।

ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपने बालों में प्रोटीन ट्रीटमेंट लिया है तो आप बालों में ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल एक हफ्ते के बाद करना चाहिए
बालों में ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से ब्रश की मदद से बालों को अच्छे से सुलझा लें।
ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने के बाद बालों को बांधे नहीं इससे बाल स्ट्रेट नजर हीं आएंगे।
अगर आपके बाल पतले नजर आते है तो आप ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
