Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों में हीट स्टाइलिंग से डैमेज बालों की इस तरह करें देखभाल, वेडिंग सीजन में ऐसे करें स्टाइल
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। वेडिंग सीजन में खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं डिफरेंट हेयरस्टाइल कैरी करती हैं। हेयरस्टाइल किसी भी महिला के लुक में चार चांद लगा देते है। हेयरस्टाइल बनाने के लिए बालों में काफी हीट और हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। बालों में हीट का इस्तेमाल करने से बालों को काफी नुकसान होता है। बालों की देखभाल के लिए बालों में कम से कम बालों में हीट का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिसके इस्तेमाल कर आप बालों को स्टाइल कर सकते हैं साथ ही बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

हेयर स्टाइलिंग के लिए हीट की जगह दूसरे तरीको का इस्तेमाल करें
इन दिनों वेवी हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में बना हुआ है। वेडिंग सीजन में महिलाएं वेवी हेयर कैरी करना पसंद करती है लेकिन वेवी हेयर करने के लिए बालों की हीट की जरुरत पड़ती है। आप अपने बाल को डैमेज नहीं करना चाहते है तो आप हीट की जगह दूसरे तरीके का इस्तेमाल कर सकते है। बालों को वेवी बनाने के लिए आप लॉन्ग सॉक्स का इस्तेमाल कर सकते है। हल्के गीले बालों को चार चार सेक्शन में बांट लें। इसके बाद हर एक सेक्शन में सॉक्स को क्रिस क्रॉस मोशन में रैप कर लें। इसके बाद बालों का ब्रेड बना लें। 4 से 5 घंटे बाद बालों को ओपन कर लें। आपके बाल वेवी हो जाएंगे।

हेयर सीरम का करें इस्तेमाल
बालों में हीट का इस्तेमाल करने से पहले बालों में हेयर सीरम लगाएं। हेयर सीरम लगाने से बालों को हीट से कम नुकसान होता है। हेयर सीरम लगाने बाल सॉफ्स और सिल्की हो जाते है। हेयरस्टाइलिंग के दौरान हेयर सीरम का यूज करें।

हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें
स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए बालों में हीट का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर आप भी बालों में हीट का इस्तेमाल करते है तो आप बालों में हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल जरुर करें। हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करने से बाल सिल्की शाइनी नजर आते हैं।

हेयर मास्क का करें यूज
हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज और फ्रिजी हो जाते है। अगर आप अपने बालों में हीट का इस्तेमाल करते है तो आप हफ्ते में 2 से 3 बार बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से डैमेज और फ्रिजी बाल ठीक हो जाते है। होममेड हेयरमास्क का इस्तेमाल करने से बाल घने और मुलायम हो जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
