Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
घने और शाइनी बालों के लिए छाछ का करें इस्तेमाल, जानें सही तरीका
काले घने बाल किसी भी इंसान की खूबसूरती को दो गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में लंबे और घने बाल हर किसी की चाहत होती है। खासकर महिलाएं लंबे और घने बालों के लिए केमिकल ट्रीटमेंट से लेकर घरेलू उपाय का उपयोग करती हैं। वहीं नेचुरल प्रोडक्ट और घरेलू उपाय को सबसे अच्छा माना जाता है। बालों को पोषण देने के लिए आप छाछ का इस्तेमाल करती हैं। छाछ का इस्तेमाल करने से बालों को पोषण मिलता है साथ ही बाल घने और चमकदार नजर आते हैं। चलिए जानते हैं बालों में छाछ इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके फायदे।

बालों में छाछ का कैसे करें उपयोग
बालों को हेल्दी बनाने के लिए छाछ काफी फायदेमंद माना जाता है। बालों को पोषण देने के लिए आप छाछ से हेयर वॉश कर सकते हैं। बालों में छाछ का इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में छाछ लें। इसके बाद कॉटन की मदद से छाछ को बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस तरह बालों में छाछ का इस्तेमाल करें।

छाछ और नींबू का करें इस्तेमाल
छाछ में लैक्टिक एसिड और विटामिन ए पाया जाता है जो कि बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बालों को पोषण देने के लिए आप छाछ और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी छाछ लें और इसमें नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से बालों की मालिश करें। मालिश करने के 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें।

छाछ हेयर मास्क
बालों की देखभाल के लिए आप छाछ हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। छाछ का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी छाछ लें। छाछ में 3 चम्मच ऑलिव ऑयल और एक अंडा मिलाकर इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में केला मिलाएं, और फाइन पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में एक दिन इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों में छाछ के फायदे
हेयर फॉल- छाछ में प्रोटीन, विटामिन ए और लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि बालों को मजबूत करता है जिससे हेयर फॉल कम होता है। अगर आप हेयर फॉल से परेशान है तो हफ्ते में एक बार छाछ हेयर वॉश ट्राई करें। आपको हेयर फॉल से निजात मिल जाएगी।
डैंड्रफ से छुटकारा- डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। छाछ से बालों को धोने से डैंड्रफ कम हो जाता है। छाछ का इस्तेमाल करने से बालों की खुजली भी दूर हो जाती है।
शाइनी हेयर- बालों में छाछ का इस्तेमाल करने से बालों की चमक बढ़ती है। शाइनी बालों के लिए आप हफ्ते में दो बार छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
