Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शाइनी और घने बालों के लिए शैंपू के साथ अंडे का करें इस्तेमाल, जानें सही तरीका और फायदे
खूबसूरत दिखने के लिए त्वचा के साथ साथ बालों की देखभाल भी बहुत जरुरी होती है। सिल्की शाइनी बालों के लिए महिलाएं कम से कम हफ्ते में 3 बार हेयर वॉश करती हैं। शैंपू के साथ अंडे को मिक्स कर बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाया जा सकता हैं। अगर आप बेजान बालों से परेशान है तो आप शैंपू में अंडे का इस्तेमाल हेयर वॉश कर बालों को चमकदार बना सकते हैं। शैंपू मे अंडे का इस्तेमाल करने से बालों को प्रोटीन मिलेगा जिससे बालों की ग्रोथ होगी। चलिए जानते हैं शैंपू में अंडे को इस्तेमाल करने का सही तरीका।

कैसे करें शैंपू के साथ अंडे का इस्तेमाल
सिल्की और शाइनी बालों के लिए अंडे का सफेद भाग, एक चम्मच नींबू का रस और बालों के अनुसार शैंपू लें। एक बाउल लें इसमें अंडे का सफेद भाग लें। इसमें नींबू का रस और शैंपू मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को गिले बालों में लगाएं। स्कैल्प की मसाज करें। इसके बाद अपने बाल धो लें। हेयर वॉश के बाद आपके बाल मुलायम हो जाएंगे। हेयर वॉश हमेशा ही ठंडे पानी से करना चाहिए।

ड्राई बालों के लिए शैंपू और अंडा
ड्राई बालों के लिए एक अंडे का पीला भाग, एक चम्मच ऑलिव ऑयल या फिर नारियल तेल, और शैंपू लें। एक बाउल में अंडे का पीले वाला भाग लें और उसमें नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल मिला लें। इसके बाद इसमें शैंपू मिला लें। इस मिश्रण को बालों में लगाकर हेयर वॉश कर लें। हेयर वॉश करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें।

शैंपू और अंडा इस्तेमाल करने के फायदे
शैंपू में अंडा मिलाकर हेयर वॉश करने से बालों की फ्रीजीनेस खत्म हो जाएगी। इसका इस्तेमाल कर स्कैल्प की खुजली से छुटकारा पाया जा सकता है। अंडे और शैंपू का इस्तेमाल करने से बाल शॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं। अंडे और शैंपू का इस्तेमाल करने से बाल घने हो जाएंगे। दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अंडे और शैंपू काफी असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications
