Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुलायम और सिल्की बालों के लिए अंडा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं अपनी त्वचा का खास ध्यान रखती है, लेकिन चेहरे के साथ साथ बालों का भी काफी देखभाल करना चाहिए। लंबे, काले और घने बालों के लिए खास देखभाल की जरुरत होती है। मौसम के अनुसार बालों की देखभाल करनी चाहिए। अगर आप बालों की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं तो आपको मौसम के अनुसार बालों में घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों की देखभाल के लिए आप अंडे का इस्तेमाल किसी भी मौसम में कर सकती हैं। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो कि बालों की देखभाल के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। अंडा लगाने से बाल मुलायम और सिल्की हो जाते है। लेकिन गलत तरीके से अंडे के इस्तेमाल करने से बालों को काफी नुकसान हो सकता है। बालों में अंडा लगाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं अंडा लगाने का सही तरीका।

बालों में अंडा लगाने का सही तरीका
बालों में कभी भी अंडा सीधे बालों में नहीं लगाना चाहिए। अंडे के सफेद भाग का ही इस्तेमाल बालों करना चाहिए। अंडे को हमेशा इंग्रीडियंट्स के साथ मिक्स करके बालों में लगाना चाहिए। अंडे का साथ दही, एलोवेरा जेल, केला या फिर आंवला मिक्स करके लगाना चाहिए। बालों में हमेशा हेयर पैक लगाते समय कंघी और हेयर ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे बालों में पैक सही से लग जाए।

कब तक लगाएं अंडे का हेयर मास्क
बालों में हेयर मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगाएं। अंडे के हेयर पैक को बालों में सूखने मत दें, ना ही बालों को हेयर पैक लगाने के बाद कवर करें। अंडे का हेयर पैक लगाने के बाद धूप में ना बैठें, ऐसा करने से बालों को नुकसान हो सकता है। अंडे के हेयर मास्क को महीने में एक बार या दो बार ही लगाना चाहिए।

इस तरह करें बालों को साफ
अंडे का हेयर पैक लगाने के बाद केवल नार्मल वॉट का इस्तेमाल करें। हेयर पैक हटाने के लिए गुनगुने और गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से हेयर पैक अच्छे से साफ नहीं होता है। अंडे का हेयर पैक रिमूव करने के लिए बालों को कम से कम 3 बार यूज करें। बालों को वॉश करते समय नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों से अंडे की गंध कम हो जाएगी। बालों में अच्छी महक के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अंडे का हेयर मास्क लगाने के बाद क्या करें
अंडे का हेयर मास्क हटाने के बाद बालों में ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। अंडा लगाने के बाद बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए। इससे बालों से अंडे की गंध बालों से नहीं जाती है। गंध कम करने के लिए आप बालों में हेयर सिरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर वॉश करने के एक दिन बाद भी बालों से गंध नहीं जाती है तो आप बालों में गुलाब जल और नींबू का रस मिक्स करके बालों में लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
