Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
बालों को कर्ल करने के लिए हीट नहीं बल्कि रोलर का करें इस्तेमाल, हेयर वॉल्यूम के लिए जानें स्टेप-टू-स्टेप गाइड
बालों को वॉल्यूम देने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। आजकल महिलाओं बालों को वॉल्यूम देने के लिए बालों में हीट का यूज करती है। आयरन से बालों को आसानी से रोल किया जाता है। लेकिन पहले बालों को रोल करने के लिए रोलर का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल महिलाएं रोलर का इस्तेमाल नहीं करती है। लेकिन बालों को वॉल्यूम देने और कर्ल बनाने के लिए रोलर एक बेस्ट ऑप्शन है।

हीट से बालों को काफी नुकसान होता है लेकिन रोलर का इस्तेमाल करने बालों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। लेकिन महिलाओं को रोलर का इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता होता है जिसकी वजह से वह रोलर का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। बालों को वॉल्यूम और मनचाहा हेयर स्टाइल बनाने के लिए आप रोलर का इस्तेमाल कर सकते है। चलिए जानते हैं स्टेप टू स्टेप तरीका।

हेयर रोलर को इस्तेमाल करने का तरीका
हेयर वॉश- गंदे बालों में कभी रोलर्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गंदे बाल पर कर्ल नहीं बन पाते है। रोलर का इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों को अच्छे से साफ कर लें। बालों में शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। हेयर वॉश करने के बाद आप बालों में सीरम लगाए।
रोलर्स लगाएं
बालों में रोलर्स लगाने के लिए कुछ रोलर्स लें। इसके बाद अपने बालों को छोटे छोटे हिस्से में बांट लें। बालों में स्ट्रैंड्स लास्ट से लगाना शुरु करें। बालों में रोलर लगाते हुए बालों को उपर की तरफ लपेटे। इसके बाद रोल क्लिप को स्कैल्प के पास पिनअप कर लें। इसी तरह बाकि सभी बालों में रोलर लगाएं।

कितनी देर तक रोलर रखें
रोलर बालों में कितनी देर तक लगाएं ये कर्ल्स पर निर्भर करता है। अगर आप हैवी कर्ल्स और बालों को वॉल्यूम देना चाहती है तो आप बालों में रोलर को 7 से 8 घंडे के लिए रखें। वहीं हल्के कर्ल्स के लिए बालों में रोलर्स 3 से 4 घंटे तक रखें।
रोलर हटाने का तरीका
बालों में से रोलर को आराम से हटाएं। ताकि रोलर्स खराब ना हो। इसके बाद अपनी उंगलियों से कर्ल्स को हल्का ढीला करें और हेयर स्प्रे लगाकर बालों को सेट करें। आप बाल वेवी हो जाएंगे साथ ही बालों में वॉल्यूम आएंगी।

रोलर के टाइप
बालों को कर्ल करने के लिए रोलर्स के कई टाइप होते है। इन रोलर्स की मदद से आप अपने बालों को कर्ल कर सकते है चलिए जानते है डिफरेंट टाइप ऑफ रोलर्स।
पिलो रोलर्स- बालों को कर्ल करने के लिए आप पिलो रोलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिलो रोलर्स में फोम भरा होता है।
फोम रोलर्स- बालों को कर्ल करने के लिए फोम रोलर्स का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है। फोम रोलर्स की खास बात यह है कि आप इन रोलर्स का इस्तेमाल रात को कर सकते है। रोलर में स्पंजी से बालों को आराम मिलता है।
वेल्क्रो रोलर्स- वेल्क्रो रोलर्स का इस्तेमाल बालों को वॉल्यूम देने के लिए जाता है। इन रोलर्स की मदद से बालों को आसानी कर्ल किया जा सकता है। जिन महिलाओं के बाल हल्के और पतले है उन्हें वेल्क्रो रोलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
