Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
सर्दियों में बालों को पोषण देने के लिए लगाएं कंडीशनर, जानें सही तरीका
बालों की देखभाल के लिए शैंपू करना बहुत जरुरी होता है। बालों को पोषण देने के लिए कंडीशनर लगाना बहुत ही जरुरी है। सर्दियों में बाल ड्राई और रफ हो जाते है ऐसे में बालों को पोषण की काफी जरुरत होती है। बालों को पोषण देने के लिए सर्दियों में कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत सी महिलाएं कंडीशनर का इस्तेमाल करती है लेकिन इसके बाद भी बालों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है, इसका कारण है कि महिलाओं को बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करना नहीं आता है। चलिए जानते हैं कंडीशनर का इस्तेमाल करने का तरीका।

बालों में कितनी देर लगाएं कंडीशनर
बहुत सी महिलाएं शैंपू करने के बाद बालों में केवल 1 मिनट के लिए कंडीशनर लगाती है लेकिन यह गलत है बालों में कंडीशनर कम से कम 4 से 4 मिनट तक लगा कर रखना चाहिए। 4 से 5 मिनट से ज्यादा बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

स्कैल्प पर ना लगाएं कंडीशनर
हेयर वॉश करने के बाद बालों कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। बालों की जड़ो में कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्कैल्प में कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो जाते हैं। कंडीशनर हमेशा बालों की लेंथ में लगाना चाहिए।

हफ्ते में कितनी बार लगाएं कंडीशनर
हफ्ते में कंडीशनर का इस्तेमाल दो बार किया जाना चाहिए। हफ्ते में दो बार कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बालों को पोषण मिलता है। रोजाना हेयर वॉश और कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो जाते हैं। हफ्ते में दो बार हेयर वॉश करना चाहिए साथ ही बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल भी दो बार किया जाना चाहिए।

कंडीशनर से पहले करें बालों में तेल मालिश
हेयर वॉश करने से पहले बालों में ऑयल मसाज करना चाहिए। बालों में तेल मालिश के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या फिर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में तेल लगाने के बाद हेयर वॉश करने इसके बाद बालों में कंडीशनर लगाएं। इससे आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।

होममेड कंडीशनर बनाने का तरीका
सिल्की और मुलायम बालों के लिए आप घर पर भी कंडीशनर बना सकते हैं। कंडीशनर बनाने के लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच सेब का सिरका, शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। 10 मिनट बाद इसे बालों में लगाएं।

इन बातों का रखें ध्यान
-बालों में कंडीशनर लगाने के बाद ब्लो ड्राई का इस्तेमाल ना करें। ब्लोड्राई का इस्तेमाल करने से बालों की चमक और सॉफ्टनेस खराब हो जाती है। बालों में कंडीशनर करने के बाद ब्लोड्राई का इस्तेमाल ना करें।
-कंडीशनर का इस्तेमाल करने के बाद तेज धूप में जाने से बचें। तेज धूप में जाने से बाल डैमेज हो सकते हैं।
-बालों में कंडीशनर लगाने के बाद चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
