Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
घने बालों के लिए लगाएं मेथी हेयर मास्क, जानें हेयर मास्क लागने का सही तरीका
काले और घने बाल हर किसी को पसंद होते है। मुलायम और घने बालों के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। मौसम बदलने के बाद और गलत खान पान की वजह बाल झड़ने लग जाते है। बालों का झड़ना किसी भी महिला को परेशान कर सकता है। हेयर फॉल को रोकने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है। झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट से लेकर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसके बाद भी बालों में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। बालों की देखभाल के लिए आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी हेयर मास्क लगाने से बालों को घना बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं मास्क लगाने का सही तरीका और फायदे।

मेथी हेयर मास्क बनाने का तरीका
सामग्री
एक कटोरी मेथी का पेस्ट
एक चम्मच कैस्टर ऑयल
एक चम्मच दही

विधि
सबसे पहले मेथी के दाने को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख लें। इसके बाद भीगे हुए मेथी के दाने को मिक्सी में पीस कर फाइन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में दही और कैस्टर ऑयल को मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने स्कैल्प लगाएं। बालों की हल्के हाथों से मसाज करें। इस पेस्ट को आप अपने बालों की लेंथ पर भी लगा सकते हैं। पेस्ट लगाने के 30 मिनट हेयर वॉश कर लें।

मेथी पेस्ट के फायदे
बाल प्रोटीन से बने होते है। मेथी में प्रोटीन पाया जाता है, ऐसे में मेथी का पेस्ट बालों को मजबूत और लंबे बनाने में मददगार है। मेथी में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो कि बालों की देखभाल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मेथी पेस्ट लगाने से बालों से डैंड्रफ कम होता है। मेथी पेस्ट को लगाने से बाल मुलायम बने रहते है। अगर आप ड्राई और रुखे बालों से परेशान है तो आप मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी में लेसिथिन पाया जाता है जो कि बालों को झड़ने से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
