Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बेहतर हेयर ग्रोथ के लिए पान का करें इस्तेमाल
पान के पत्तों का इस्तेमाल कई मौकों पर किया जाता है। कभी किसी खास त्योहार या पूजा के दौरान भगवान को पान के पत्ते अर्पित किए जाते हैं। इसके अलावा, लोग पान खाना भी बेहद पसंद करते हैं। इसे कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर माना जाता है। खासतौर से, अगर आप बालों के झड़ने या रूसी आदि की समस्या से जूझ रही हैं तो ऐसे में आप पान के पत्ते का इस्तेमाल करें।
पान के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व होतेे हैं। ये पोषक तत्व आपके बालों की कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पान के पत्तों से होने वाले हेयर बेनिफिट्स और उसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

पान हेयर मास्क लगाने के फायदे
पान हेयर मास्क लगाने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• पान हेयर मास्क में कई तरह के आवश्यक विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। जिसके कारण यह बालों के पतला होने या फिर उसके टूटने की समस्या को दूर करते हैं।
• अगर आपके बाल रूखे व कमजोर हैं तो ऐसे में पान के पत्तों से हेयर मास्क बनाएं। दरअसल, इसका मॉइश्चर कंटेंट आपके बालों की नमी को बनाए रखता है।
• आपको शायद पता ना हो, लेकिन पान में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण यह आपकी स्कैल्प को इंफेक्शन फ्री रखता है और उसे हेल्दी बनाए रखने में मददगार होता है।
• जिन लोगों को हेयर डैंड्रफ की समस्या होती है या फिर स्पिल्ट एंड्स व स्कैल्प इचिंग की समस्या है तो ऐसे मंे पान के पत्तों से हेयर मास्क बनाएं। इससे आपको यकीनन फायदा मिलेगा।
• पान के पत्ते आपके बालों को कंडीशन भी कर सकता है। जिससे आपके बाल लंबे और घने बनते हैं।
• पान में पोटेशियम, निकोटिनिक एसिड, विटामिन ए, बी1, बी2 और सी के साथ-साथ अन्य कई आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं। जो हेयर फॉल को दूर करके उसकी ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं।
पान के पत्ते और नारियल तेल से बनाएं हेयर मास्क
पान और नारियल तेल की मदद से एक बेहतरीन हेयर मास्क बनाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
• 7 पान के पत्ते
• 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
• 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल
• पानी की कुछ बूंदें

हेयर मास्क बनाने का तरीका-
• मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्तों को पीसकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
• अब आप एक कटोरी में तैयार पेस्ट, नारियल तेल, अरंडी का तेल और पानी की बूंदें डालें।
• आप इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि एक स्मूद पेस्ट तैयार ना हो जाए।
• अब आप इसे अपनी स्कैल्प और हेयर लेंथ पर लगाएं। करीबन 5 मिनट तक बालों में हल्की मसाज करें।
• अब आप इस मास्क को आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, आप शैम्पू और कंडीशनर की मदद से बालों को धो लें।
पान के पत्ते और तिल के तेल से बनाएं हेयर मास्क
पान और तिल के तेल की मदद से भी हेयर मास्क बनाया जा सकता है। यह मास्क बेहतर हेयर ग्रोथ में भी मददगार है।
आवश्यक सामग्री
• 7-8 पान के पत्ते
• 2 बड़े चम्मच तिल का तेल
• 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
• पानी की कुछ बूंदें

मास्क बनाने का तरीका-
• इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले पान के पत्तों को पीस लें।
• अब आप इस पेस्ट में तिल और नारियल के तेल के साथ कुछ बूंदे पानी की मिक्स करें और फिर इससे एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
• अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो आप इसमें एक चम्मच शहद को भी मिक्स करें।
• अब आप इस मिश्रण को स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
• इसके बाद आप इसे लगभग आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• अब आप अपने बालों को माइल्ड शैम्पू की मदद से धो लें। अंत में, आप कंडीशनर अवश्य लगाएं।
पान के पत्ते और घी से बनाएं मास्क
यह एक ऐसा हेयर मास्क है, जो आपके बालों की समस्याओं को दूर करने में सहायक है। साथ ही, इससे बालों को बेहतर ग्रोथ मिलती है।
आवश्यक सामग्री-
• 6-7 पान के पत्ते
• 1-2 बड़े चम्मच घी
• 1 बड़ा चम्मच शहद
• पानी की कुछ बूंदें
मास्क बनाने का तरीका-
• सबसे पहले आप पान के पत्तों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
• अब आप इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी, घी और शहद मिक्स करें।
• अब आप इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और करीबन 5 मिनट तक हल्के हाथों से अच्छी तरह मसाज करें।
• करीबन 20-25 मिनट बाद बालों को शैम्पू व कंडीशनर करें।



Click it and Unblock the Notifications
