Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मदद से बालों को बनाएं घना और लंबा
पेपरमिंट ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। लंबे समय से पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता रहा है। यह ना केवल आहार का एक हिस्सा है, बल्कि इसके ब्यूटी बेनिफिट्स भी कम नहीं है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को लाभ पहुंचाता है। साथ ही साथ, इसमें मौजूद मेन्थॉल आपको काफी रिलैक्स महसूस करवाता है।

पेपरमिंट ऑयल स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे ना केवल बाल अधिक हेल्दी बनते हैं। बल्कि हेयर ग्रोथ में भी काफी मदद मिलती है। अगर आप चाहें तो पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को कई अलग-अलग तरीकों से अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं और अपने बालों की बेहतर ग्रोथ होते हुए देख सकते हैं-
पेपरमिंट ऑयल से करें स्कैल्प मसाज
पेपरमिंट ऑयल से स्कैल्प की मसाज करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। लेकिन यहां पर आपको यह भी समझना चाहिए कि पेपरमिंट ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है, इसलिए आप इसे सीधे अपनी स्कैल्प पर नहीं लगा सकते हैं। आप पेपरमिंट ऑयल को जोजोबा ऑयल या कोकोनट ऑयल के साथ मिक्स करके इस्तेमाल करें। इसके लिए आप आवश्यकतानुसार तेल लें और उसे गर्म कर लें। अब इसमें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिक्स करें। अब आप इसे अपनी स्कैलप पर लगाकर मसाज करें। अब आप बालों को हॉट टॉवल की मदद से स्टीम दें। अंत में, आप बालों को किसी जेंटल शैम्पू की मदद से वॉश करें।
पेपरमिंट ऑयल से बनाएं मास्क
बालों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के लिए पेपरमिंट ऑयल से हेयर मास्क भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप आधा कप खट्टी क्रीम लें। इसमें दो बड़े चम्मच शहद और 7-8 बूंद पेपरमिंट ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में आप किसी माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश कर लें।
शैम्पू में करें शामिल
यह पेपरमिंट ऑयल के इस्तेमाल का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। अगर आप हेयर मास्क लगाने की मेहनत नहीं करना चाहते हैं या फिर ऑयल मसाज करके एक-दो घंटे इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप इसे शैम्पू में शामिल करें। आपको बस इतना करना है कि आप जब भी शैम्पू का इस्तेमाल करें तो इसमें दो बूंद पेपरमिंट ऑयल की डालकर मिक्स कर लें। अब आप इस शैम्पू से अपने बालों को वॉश करें। आपको जल्द ही अपने बालों में एक अंतर महसूस होगा।
रोज़मेरी ऑयल के साथ करें मिक्स
पेपरमिंट ऑयल और रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल का कॉम्बिनेशन आपके बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इन दोनों एसेंशियल ऑयल की दो बूंदों में दो से तीन चम्मच नारियल के तेल को मिक्स करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। करीबन 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें। अंत में, आप अपने बालों को वॉश कर लें।
हेयर प्रोडक्ट्स में मिलाएं
यूं तो पेपरमिंट ऑयल को अक्सर शैम्पू में मिलाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अन्य हेयर प्रोडक्ट्स में भी मिक्स कर सकती हैं। हालांकि, जब भी आप पेपरमिंट ऑयल को अपने हेयर प्रोडक्ट्स में शामिल करें तो एक या दो बूंद से ज्यादा इस एसेंशियल ऑयल को मिक्स ना करें। इससे आपकी स्कैल्प में इरिटेशन और जलन की समस्या हो सकती है।
तो अब आप भी इन अलग-अलग तरीकों को अपनाकर पेपरमिंट ऑयल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं और हर दिन अपने बालों की ग्रोथ होते हुए देखें।



Click it and Unblock the Notifications
