Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
झड़ते बालों से हैं परेशान, जानें हेयर वॉश का सही तरीका
लड़कियां अपने झड़ते बालों से परेशान है। लेकिन क्या आप जानते है झड़ते बालों का एक कारण बालों को सही से वॉश करने का भी है। अधिकतर महिलाएं गलत तरीक से हेयर वॉश करती है।

जिसकी वजह से उनके बाल झड़ते हैं। आप जिस तरह से बाल धोती है उसका असर आपके बालों पर पड़ता है। चलिए जानते हैं बालों को धोने का सही तरीका।

शैंपू का इस्तेमाल करने का तरीका
हेयर वॉश के लिए अच्छे शैंपू का यूज करना चाहिए। शैंपू का इस्तेमाल बालों के टेक्सचर और हेयर टाइप के अनुसार करना चाहिए। बालों में शैंपू कितना लगाना है वो बालों की लंबाई पर निर्भर करता है। बालों में शैंपू लगाने के लिए सबसे पहले हथेलियों में शैंपू लें इसके बाद स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद बालों की मसाज करें। मसाज करते समय नाखून का इस्तेमाल ना करें। बस उंगलियों से हल्क प्रेशर दें। बालों में स्क्रब ना करें इससे बाल झड़ते है दो मिनट बाद बालों को पानी से साफ करें। अगर आपके बाल ऑयली है तो आप दो बार शैंपू करें।

कंडीशनर लगाएं
शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर लगाएं। इससे बाल मॉइश्चराइज होते हैं। शैंपू करने के बाद बालों की जड़ो को छोड़कर बालों पर कंडीशनर लगाएं। स्कैल्प पर कभी भी कंडीशनर ना लगाएं। कंडीशनर लगाने के 3 मिनट बाद साफ पानी से बालों को अच्छे से धो लें। कंडीशनर लगाने से बालों में चमक आती हैं। सिल्की और मुलायम बालों के लिए कंडीशनर लगाएं।

ठंडे पानी से करें हेयर वॉश
कंडीशनर लगाने के बाद बालों को अच्छी से ठंडे पानी से धो लें। ठंडा पानी बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह बालों का मॉइश्चर बनाए रखने में मदद करता है। गर्म पानी से हेयर वॉश करने से बाल डैमेज और बेजान हो जाते हैं। ठंड के मौसम में बालों को धोने के लिए महिलाएं गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ठंड के मौसम में भी गर्म पानी का यूज नहीं करना चाहिए। बालों को गुनगुने पानी से धोना चाहिए।

बालों को सुखाना
बालों को धोने के बाद बालों को सुखाना बहुत जरुरी होता है। गीले बालों को हमेशा धीरे धीरे पोछना चाहिए। बालों को तेज से ना रगड़े इससे बाल टूटने लगते हैं। गीले बालों को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें। माइक्रोफाइबर तौलिए बालों को सुखाने में मदद करता है। बालों को सुखाने के बाद बालों में सीरम लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications











