Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग
इस उम्र में भी दिखती हैं जूही चावला हसीन, शेयर किया सुंदर और घने बालों का घरेलू नुस्खा
बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर जूही का खूबसूरत अवतार वायरल रहता हैं। बता दें कि जूही चावला इन दिनों अपने परिवार के साथ लॉकडाउन की वजह से घर में ही है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपना टाइम पास करने के लिए पेटिंग, खाना बनाना, स्किन केयर जैसे काम कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी इन दिनों अपने बालों का ध्यान रख रही हैं, उन्होंने अपने फैंस के साथ भी अपने इस नुस्खें को फॉलो करने को बोला है। चलिए जानते हैं जूही चावला का घरेलू नुस्खा जिससे बाल घने होते हैं।

52 साल की जूही चावला के लंबे बालों का राज मेथी के बीच है। जूही चावला ने अपने फैंस को बताया है आधा चम्मच मेथी को एक कटोरी पानी में भिगोकर रात भर रख दें, सुंबह उठने के बाद इस पानी को पी लें। मेथी का पानी पीने से बालों का झड़ना कम हो जाता है। बता दें कि मेथी में पोटेशियम और प्रोटीन पाया जाता है। जो कि बालों को लिए बहुत अच्छा होता हैं। मेथी में पाया जाने वाले गुणों से बालों की जड़े मजबूत होती है। साथ ही बालों को टूटने से बचाता है।

कुछ लोग अपने दो मुहे बालों से काफी परेशान रहते हैं। अगर आप भी दो मुहे बालों से परेशान है तो मेथी और दही के मिश्रण को बालों में लगाएं, ऐसा करने से दो मुहे बाल हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। साथ ही मेथी हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर आप अपने हेयर फॉय, डैंड्रफ और सफेद बालों जैसी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं बालों की शाइन बढ़ाने के लिए मेथी को पीसकर नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाएं, कुछ ही दिन में सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।

जूही चावला की फिटनेस को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनकी उम्र 52 साल की हैं। 52 साल की जूही चावला ने अपने आपको फिट रखा हुआ हैं। आपने बालों के साथ साथ जूही चावला अपनी स्किन भी काफी ध्यान रखती हैं। अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए जूही चावला गर्म पानी में शहद और नीबू का रस मिलाकर पीती हैं। जूही चावला अपने अपने फैंस को भी फिट और हेल्दी रहने की सलाह देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
