Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
एक्ट्रेस जूही परमार ने शेयर किया हैं राइस वॉटर कंडीशनर बनाने का तरीका
बिजी लाइफस्टाइल, प्रदुषण और हीटिंग प्रोडक्ट यूज करने से बालों को काफी नुकसान होता है। बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। बाजार में बालों की देखभाल के लिए कई सारे प्रोडक्ट्स आते हैं। लेकिन इन केमिकल वालों प्रोडक्ट से बालों में खास असर देखने को नहीं मिलता है।

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बालों के लिए घर कंडीशनर बनाने का तरीका शेयर किया है। चलिए जानतें है होममेड कंडीशनर बनाने का तरीका।

होममेड कंडीशनर बनाने का तरीका
2 बड़े चम्मच चावल और नींबू का रस लें, सबसे पहले चावल को पानी में भिगो दें, बालों की लेंथ के हिसाब से आप पानी लें। ताकि आपके पूरे बाल में पानी कवर हो सकें। 30 मिनट तक चावल को पानी में भिगो कर रखें। फिर चावल के पानी को अच्छे से मैश करें। जब पानी का रंग दूध जैसा हो जाए तो उसे छान लें। इस पानी में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं।

चावल के पानी के फायदे
चावल के पानी में विटामिन बी, सी, ई होता है। बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। चावल के पानी में एमिनों एसिड होता है जो कि नए बालों को उगने में मदद करता है।

दो मुंहे बाल
अगर आपके दो मुंहे बाल है तो आप चावल के पानी का यूज कर सकती हैं। चावल के पानी से बालों में मॉइश्चराइज बना रहता है। चावल का पानी यूज करने से रुखे बाल कम हो जाते है। दो मुंहे बालों के परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप दो मुंहे बाल से छुटकारा पा सकती है।

बालों को मजबूती
चावल के पानी का यूज करने से बाल मजबूत होते हैं। चावल के पानी से बालों की मसाज करें इससे बालों की जड़े मजबूत होगी। साथ ही डैंड्रफ भी कम होगा। अगर आप डैंड्रफ से परेशान है तो तो आप चावल के पानी का यूज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
