Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कैटरीना कैफ काले घने बालों के लिए अपनाती हैं ये टिप्स, आप भी करें फॉलो ये टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बी टाउन में अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। कैटरीना अपनी स्किन की देखभाल के लिए काफी मेहनत करती हैं। कैटरीना कैफ चमकदार स्किन के साथ साथ अपने घने काले और खूबसूरत बालों के लिए जानी जाती हैं।

कैटरीना कैफ बालों की देखभाल का खास ध्यान रखती हैं। ग्लोइंग स्किन और घने बालों के लिए कैटरीना कैफ कुछ खास टिप्स को फॉलो करते हैं। इन टिप्स को फॉलो कर स्किन और बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। अगर आप भी कैटरीना कैफ की तरह काले लंबे बाल चाहते हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो।

बालों की केयर के लिए टाइम टू टाइम कैटरीना कैफ करवाती हैं ट्रीमिंग
कैटरीना कैफ को बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कहा जाता है। उनकी खूबसूरती अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ को लंबे बाल पसंद है। उन्हें अपने बाल काटना पसंद नहीं है। कैटरीना कैफ अपने बालों में हेयर कट नहीं करवाती हैं। वह सिंपल हेयर कट रखती है। बालों की देखभाल के लिए कैटरीना कैफ टाइम टू टाइम बालों की ट्रीमिंग करवाती हैं।

ऑलिव ऑयल
कैटरीना कैफ अपने बालों की देखभाल के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। हेयरवॉश करने से पहले एक्ट्रेस ऑलिव ऑयल से बालों की चंपी करती हैं। बालों की चंपी करने के बाद वह हेयर वॉश करती हैं। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाती हैं। घने बालों के लिए आप भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे रखती है अपने बालों की देखभाल कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने एक मैगजीन को इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपने बालों की देखभाल के लिए हर रोज शैंपू करती हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मिथ है कि लंबे बालों को हर दिन नहीं धोया जा सकता है। लेकिन मेरा एक्सपीरियंस अलग है। मैं हर दिन अपने बालों को धोती हूं।

लंबे बालों को हैंडल करने का तरीका
कैटरीना कैफ बालों की गंदगी को साफ करने के लिए बालों पर शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। शैंपू करने के बाद एक्ट्रेस हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। कैटरीना कैफ का मानना है कि साफ बालों को हैंडल करना आसान होता है। कैटरीना कैफ ने बताया है जब वह शैंपू नहीं कर पाती है तो ऐसा हेयरस्टाइल बनाती है जिससे उनके डैमेज बालों को नुकसान ना हो, कैटरीना कैफ अक्सर अपने बालों का ध्यान रखने के लिए पोनीटेल बनाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
