Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
हेयर केराटिन या हेयर स्पा: बालों की देखभाल के लिए कौन सा ट्रीटमेंट है बेस्ट- जानें फायदे-नुकसान
हर महिला की चाहत होती है कि उनके बाल सिल्की, शाइनी बने रहे, लेकिन बदलते लाइफस्टाइल की वजह से बाल सिल्की होने के बादले रूखे और बेजान हो जाते हैं। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से महिलाएं अपने बालों का ध्यान नहीं रख पाती हैं। ऐसे में बालों की देखभाल करने के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं।

लेकिन महिलाओं को कई बार नहीं पता चल पाता है कि वह बालों की केयर के लिए कौन सा ट्रीटमेंट लेना चाहिए। अगर आप भी सैलून जाने का प्लान कर रही है, आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको हेयर केयर के लिए हेयर केराटिन और हेयर स्पा क्या लेना चाहिए। चलिए जानते है कौन सा हेयर ट्रीटमेंट आपके लिए बेस्ट है।

हेयर केराटिन
इन दिनों हेयर केराटिन काफी ट्रेंड में बना हुआ है। हेयर केराटिन ट्रीटमेंट में बालों को सीधा और सिल्की किया जाता है। इस ट्रीटमेंट में बहुत ज्यादा मात्रा में कैमिकल का प्रयोग होता है। केराटिन में प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाता है। केराटिन के दौरान बालों में क्रीम 90 मिनट तक लगया जाता है। इसके बाद हेयर वॉश करने के बाद हेयर स्ट्रेटनर से बालों को सीधा किया जाता है। ऐसा करने से बाल पहले के मुकाबले काफी सीधे और मुलायम हो जाते हैं। हेयर केराटिन 2 से 3 महीने तक चलता है।

हेयर स्पा
बालों क देखभाल करने के लिए हेयर स्पा काफी बढ़िया ट्रीटमेंट माना जाता है। हेयर स्पा में मसाज, स्टीम किया जाता हैं। हेयर स्पा में हेयर सीरम का यूज किया जाता है। हेयर स्पा 15 से 20 दिनों तक चलता है। हेयर स्पा के दौरान मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से बालों में चमक आ जाती है। केराटिन के मुकाबले हेयर कम समय चलता है। हेयर स्पा में प्रोटीन शामिल नहीं किया जाता है।

खर्च
हेयर स्पा के मुकाबले हेयर केराटिन में अधिक खर्च आता है। केराटिन में 3 से 10 हजार का खर्च आता हैं। वहीं हेयर स्पा में 1 से 2 हजार रुपए का खर्च आता हैं। हेयर स्पा और हेयर केराटिन अच्छे सैलून से कराना चाहिए।

हेयर केराटिन और हेयर स्पा में अंतर
हेयर केराटिन बालों को पोषण देने के लिए किया जाता हैं। अगर आपके बाल बेजान रुखे है तो आप प्रोटीन ट्रीटमेंट लेने के लिए हेयर केराटिन ले सकते हैं। हेयर केराटिन आपके लिए बेस्ट होगा। आपको अपने बालों की हल्की देखभाल करनी है तो आप हेयर स्पा ले सकती है। महीने में एक बार हेयर स्पा करने से बालों की देखभाल होती है। बालों की केयर करने के लिए ये दोनो ट्रीटमेंट बेस्ट है। अगर आपके बाल ज्याद खराब और डैमेज है तो आपको हेयर केराटिन करवाना चाहिए। नहीं हेयर स्पा भी करवाना चाहिए। महीने में एक बार हेयर स्पा करवाने से बालों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है।



Click it and Unblock the Notifications