Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
उड़े उड़े बालों पर आजमाएं ये तरीके, बाल होंगे रेशम जैसे मुलायम
महिलाएं स्टाइलिश लुक के लिए बाल खोलती हैं। खुले बालों में महिलाएं गजब की सुंदर लगती हैं। लेकिन खुले बालों को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है। हेयरवॉश करने के बाद बाल इधर उधर उड़ रहे होते है, जिससे काफी परेशानी होती है।

बालों को काबू कर पाना बहुत मुश्किल होता है। शैंपू करने के बाद बाल फ्रिजी और रुखे हो जाते है जिसकी वजह से बाल उड़े उड़े लगते हैं। इधर उधर उड़ रहे बाल सारा लुक खराब कर देते है। चलिए जानते है कैसे बालों कि इन समस्या को ठीक कर देना।

बालों को टॉवेल से ना सुखाएं
बालों को धोने के बाद बालों को नॉरमल हवा में सूखने दें, बालों को कॉटन की शर्ट से सुखा लें। क्योंकि टॉवल में फाइबर होता है जिससे बाल कठोर हो जाते है। टॉवल से बाल पोझने से बाल फ्रिजी हो जाते है।

लीव इन कंडिशनर लगाएं
उड़े उड़े बालों की केयर करने के लिए कंडिशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। सिल्की बालों के लिए आप लीव इन कंडिशनर लगा सकते हैं। बालों को पोषण देने के लिए कंडिशनर लगया जा सकता है। हेयर वॉश करने के बाद बालों में कंडिशनर लगाने से बाल उड़े उड़े कम लगते हैं।

सीरम
सिल्की और साइनी बालों को लिए आप सीरम लगा सकते हैं। फ्रिजी बालों के लिए सॉफ्ट बनाने के लिए सीरम का इस्तेमाल काफी प्रभावी है। बालों में सीरम लगाने से बाल मुलायम हो जाते है जिससे बालों के झड़ने में कमी आती है।

हेयरस्प्रे
फ्रिजी बालों को सेट करने के लिए आप हेयरस्प्रे का इस्तेमाल कर सकती है। बालों में हेयरस्प्रे लगाने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। टूथब्रश पर थोड़ा सा हेयरस्प्रे लगाने के बाद फ्रिजी बालों पर लगाएं। इससे आपके उड़े उड़े बाल बैठ जाएंगे। इस ट्रिक के इस्तेमाल से आप अपने बेबी हेयर को भी सेट कर सकते हैं।

हेयर स्पा
बालों की देखभाल के लिए हेयर स्पा बहुत ही लाभदायक होता है। हेयर स्पा करने से बालों में शाइन देखने को मिलती है। हेयर स्पा लेने से बालों में दो मुंहे बाल की परेशानी कम हो जाती है। पतले बालों के लिए हेयर स्पा बहुत ही लाभदायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
