Latest Updates
-
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास
बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है गुडुची पाउडर
गुडुची पाउडर को एक आयुर्वेदिक हर्ब माना जाता है और यह कई तरह ही स्वास्थ्य समस्याओं को मैनेज करने में मदद करता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर यह आपकी ब्यूटी का भी ख्याल रखता है। खासतौर से, बालों के लिए इसे बेहद ही लाभदायी माना गया है। गुडुची पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपकी हेयर हेल्थ का ख्याल रखते हैं। बालों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। गुडुची पाउडर जिसे गिलोय भी कहा जाता है, बालों को ना केवल रिजुविनेट करने में मदद करता है, बल्कि स्कैल्प को भी डिटॉक्सिफाई करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गुडुची पाउडर से बालों को होने वाले लाभ और उसके इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

बालों के विकास के लिए गुडुची पाउडर के फायदे
गुडुची पाउडर के औषधीय गुण बालों को बहुत अधिक लाभ पहुंचाते हैं। यहां तक कि संक्रमण और जलन को भी दूर करने में यह बेहद सहायक है। इससे बालों को कई लाभ मिल सकते हैं। मसलन-
• फेनोलिक यौगिकों की उपस्थिति के कारण गिलोय एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। ये यौगिक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को होने से रोकते हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण, इस हर्बल पाउडर को बालों की समस्याओं से लड़ने के लिए एक लाभकारी उपाय माना जाता है।
• गुडुची पाउडर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो स्कैल्प को आराम देकर डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण आपको हेल्दी स्कैल्प मिलती है। इससे हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपके बालों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
• गुडुची पाउडर तनाव और चिंता से राहत दिलाने में मददगार है। तनाव के कारण बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। लेकिन जब आप गुडुची पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे तनाव के कारण होने वाले हेयर फॉल की समस्या को मैनेज करने में मदद मिलती है।
• गुडूची पाउडर स्कैल्प पर मौजूद डैंड्रफ को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा, गुडुची पाउडर सिर की उन सभी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करती है जो बालों के विकास में बाधा उत्पन्न करती हैं।
• गुडुची पाउडर में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके बालों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
• गुडुची पाउडर आपकी स्कैल्प को डीटॉक्सिफाई करता है।
गुडुची पाउडर से बनाएं हेयर मास्क
अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाना चाहती हैं तो ऐसे में गुडुची पाउडर से हेयर मास्क बनाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
• दही - 4 बड़े चम्मच
• विटामिन ई तेल एक कैप्सूल
• गुडूची पाउडर - 1 चम्मच
इस्तेमाल का तरीका-
• एक छोटी कटोरी लें और सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें और इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
• अब आप अपने बालों पर इस हेयर मास्क को लगाएं और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
• अंत में आप गुनगुने पानी से धो लें। आप सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क को अप्लाई कर सकते हैं।
डैंड्रफ को दूर करने के लिए गुडुची पाउडर
अगर आप डैंड्रफ के कारण परेशान रहते हैं तो ऐसे में गुडुची पाउडर का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। गुडुची पाउडर रूसी और खुजली वाली खोपड़ी को साफ करने में मदद करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• गुलाब जल - 1 चम्मच
• माइल्ड शैम्पू - 2 बूंद
• गुडूची पाउडर - 1 चम्मच
इस्तेमाल करने का तरीका-
• एक छोटी कटोरी में गुलाब जल के साथ गुडुची पाउडर और माइल्ड शैम्पू डालकर मिक्स करें।
• आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें, जिससे इसकी पेस्ट जैसी स्थिरता हो।
• अब आप इसे अपने बालों में लगाएं और 20-30 मिनट तक रखें।
• अंत में आप पानी की मदद से बालों को वॉश करें।
• आप सप्ताह में दो बार इस मिश्रण को अपने बालों में लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications