Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
हेयर फॉल और हेयर लॉस में अंतर? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के तरीके
किसी भी इंसान की खूबसूरती में बालों का काफी योगदान होता है। महिला हो या फिर पुरुष घने बाल हर किसी को पसंद होते है। घने और काले बालों के लिए महिलाएं और पुरुष बालों की काफी देखभाल करते हैं। लेकिन आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अधिक तनाव की वजह से बालों का झड़ना काफी बढ़ गया है।

महिलाओं में हेयर लॉस की समस्या अधिक देखने को मिल रही हैं। अधिकतर लोग हेयर लॉस और हेयर फॉल को एक ही समस्या मानते हैं। क्या आप जानते हैं हेयर फॉल और हेयर लॉस में काफी अलग है। बालों का झड़ना हेयर फॉल होता है वहीं बालों का जड़ से झड़ना हेयर लॉस होता है। हेयर फॉल में बाल फिर से उगते है वहीं हेयर लॉस में बाल दोबारा नहीं उगते हैं। चलिए जानते हैं हेयर लॉस और हेयर फॉल में अंतर।

क्या है हेयर फॉल
हेयर फॉल के दौरान रोजाना 50 से 100 बाल टूटते है लेकिन हेयर फॉल के दौरान नए बाल उगते भी हैं। हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके 100 से अधिक बाल टूटते है तो आपको एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।
हेयर फॉल के कारण
हेयर फॉल होने के कई कारण होते हैं।
-सबसे पहला कारण हार्मोनल बदलाव है। हार्मोनल बदलाव की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।
-केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी हेयर फॉल हो सकता है।
- प्रोटीन की कमी की वजह से भी बालों का टूटना बढ़ जाता है।
- रोजाना हेयर वॉश करने से भी हेयर फॉल होता है।
- बालों में तेल ना लगाने से भी बाल टूटते है।
- बालों में ज्यादा हीट का इस्तेमाल करने से भी हेयर फॉल हो सकता है।

हेयर लॉस क्या है
हेयर लॉस में बाल जड़ से टूटते है लेकिन बाल दोबारा नहीं उगते हैं। हेयर लॉस किसी भी इंसान के लिए बेहद चिंताजनक होता है। हेयर लॉस गंजेपन का कारण होता है।
हेयर लॉस का कारण
-बालों की देखभाल ना करने की वजह से हेयर लॉस हो सकता है।
-हेयर लॉस का एक कारण आनुवांशिक भी हो सकता है। अगर आपके माता या पिता को हेयर लॉस की समस्या है तो यह समस्या आपको भी हो सकती है।
-बालों में डाई, ब्लीच और केमिकल वाला कलर इस्तेमाल करने से भी हेयर लॉस हो सकता है।
-रोजाना टाइट पोनीटेल बनाने से भी हेयर लॉस हो सकता है
-गंभीर बीमारी की वजह से भी हेयर लॉस हो सकता है।
-शरीर में पोषण की कमी से भी हेयर लॉस हो सकता है। जब शरीर में पोषक तत्व की कमी होती है तो बाल टूटने के बाद दोबारा नहीं उगते हैं।

हेयर लॉस और हेयर फॉल में अंतर
हेयर लॉस और हेयर फॉल दोनों ही बालों के टूटने की समस्या है। ऐसे में बहुत कम लोगों को हेयर लॉस और हेयर फॉल का मतलब पता होता है, लोग दोनों को एक ही समस्या समझते हैं। क्या आप जानते हैं हेयर फॉल और हेयर लॉस में अंतर होता है। बाल टूटने के बाद दोबारा नहीं उगते है उसे हेयर लॉस कहा जाता है। हेयर फॉल के दौरान बाल टूटते है लेकिन दोबारा बाल उग जाते हैं।

बालों को टूटने से कैसे बचाएं
बालों को झड़ने से बचाने के लिए हेयर केयर रुटीन को फॉलो करना जरुरी होता है। बालों की सही देखभाल से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है। बालों की सही देखभाल के लिए बालों को सही समय पर वॉश और तेल लगाना चाहिए।
- बालों की तेल से मालिश करने से बाल मजबूत होते है जिससे बालों का टूटना कम हो सकता है। हफ्ते में दो बार बालों की गर्म तेल से मसाज करनी चाहिए।
- हेल्दी डाइट लेने से भी बालों का टूटना कम होता है। अपनी डाइट में प्रोटीन और हरी सब्जियों को शामिल करें।
नए बाल उगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज का रस और नारियल तेल नए बाल उगाने में काफी मददगार होता है।
हां बाल दोबारा उग सकते हैं। बालों को दोबारा उगाने के लिए प्रोटीन का सेवन करें। प्रोटीन की कमी से बाल झड़ते हैं। घने और मजबूत बालों के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करें।
एक दिन में 50 से 100 बालों का टूटना नॉर्मल है। लेकिन इससे ज्यादा बाल टूटते है तो यह चिंता की बात है।
बालों की देखभाल के लिए हफ्ते में दो बार हेयर वॉश करना चाहिए। अगर आप हफ्ते में दो बार हेयर वॉश नहीं करते है तो बालों में जमी गंदगी बालों की जड़ो को कमजोर करती है जिससे बाल टूटने लगते हैं। वहीं शरीर में प्रोटीन की कमी से बालों का झड़ना शुरु होता है।



Click it and Unblock the Notifications