Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
‘हेयर एक्सटेंशन' की बारीकी को जानिए और बेफिक्र होकर करवाएं

आप बालों से लुक बदलना चाहती हैं, तो हेयर कट, कलरिंग, स्मूथनिंग आदि कारगर हैं, लेकिन ट्रेंडी नहीं। आप बालों में फैशन 'हेयर एक्सटेंशन' अपनाती हैं, तो 'हेयर एक्सटेंशन' अपनाएं। यकीन मानिए यह आपकी लुक को पूरा बदल देगा। किसी भी लंबाई के बाल लंबे और घने दिखेंगे। और तो और यह देखने वालों को हैरत में डाल देंगे कि कल तक आपके बाल छोटे और कम घने थे। एक दिन में बालों में यह चमम्तकार कैसे हुआ। बता दें कि नेचुरल बालों के साथ दूसरे बालों को जोड़ देने की कला को 'हेयर एक्सटेंशन' कहते हैं। वैसे तो ये कला सालों पुरानी हैं, जिसका प्रयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। इसके साथ ही इस प्रक्रिया में न तो किसी प्रकार का दर्द होता है और न ही इसका कोई साइड इफेक्ट ही होता है।
क्यों किया जाता है
1. लंबे बाल हर किसी की चाहत होती है, लेकिन कई बार किन्ही कारणों से ये हसरत पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में हेयर एक्सटेंशन तकनीक आपका यह ख्वाब पूरा कर सकती है।
2. बालों में अगर वॉल्यूम परफेक्ट हो तो बाल सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि हेल्दी भी नजर आते हैं। बालों से मैचिंग क्लिपऑन को कई जगह पर क्लिप करके इनकी वॉल्यूम को बढ़ाया जा सकता है।
3. कलर ऐड करने के लिए, ग्लैमरस लुक की चाहत है लेकिन कलर करवाने से डर रही हैं तो आपके लिए भी हेयर एक्सटेंशन, एक परफेक्ट सोल्यूशन है। बालों के बीच में अपने पसंदीदा या फिर ड्रेस से मैचिंग या फिर ट्रेंड के मुताबिक किसी भी हॉट कलर को एड करके आप खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।
कितने प्रकार के होते हैं
1. सिंथेटिक हेयर एक्स्टेंशन
सिंथेटिक हेयर्स से बने एक्सटेंशन ज्यादातर क्लिपऑन फॉर्म में मिलते हैं। ये कई कलर्स जैसेरेड, ब्लांड, ब्लू, येलो, ब्रूनेट, ब्राउन, पिंक, पर्पल आदि शेड्स में मिलते हैं। ऐसे में आप अपनी इच्छा के अनुसार इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। जिन लोगों को बालों को कलर करना पसंद है लेकिन केमिकल के डर से कलर नहीं करवाते, उनके लिए सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन परफेक्ट होते हैं। ये एक्सटेंशन टेम्पररी होते हैं, जिन्हें आप जबचाहें बालों के बीच में क्लिप की मदद से लगा सकती हैं और जब चाहें तब निकाल भी सकती हैं। इन एक्सटेंशंस को आप साफ रखने के लिए वॉश तो कर सकती हैं लेकिन उसे सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर या स्टाइलिंग के लिए कर्ल या स्ट्रेट नहीं कर सकतीं। हवा में नेचुरली सुखाकर आप इन एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
2. ह्यूमन हेयर एक्सटेंशन
इन एक्सटेंशन के जरिए बालों में पर्मानेंट हेयर एक्सटेंशन किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में एक्सपर्ट द्वारा बालों को बालों से एटैच किया जाता है, जिसे खुद से रिमूव नहीं किया जा सकता। ये बालों में ग्लू, सियू (सिलकर), टेप या फिर प्लास्टिक बीड्स के जरिए लगाए जाते हैं और जो कई महीनों तक टिके रहते हैं। इस प्रोसेस में बालों के गुच्छे के ऊपर बिल्कुल छोटा सा फ्लैट ब्लैक मोती की तरह बीड होता है, जो दिखाई भी नहीं देता और जिसके जरिए उसे बालों में एटैच कर दिया जाता है। ह्यूमन हेयर्स एक्सटेंशन को आप जब चाहें तब वॉश, कलर, ब्लो ड्राय, कर्ल आदि कर सकती हैं। इसीलिए ये सिंथेटिक हेयर्स की तुलना में महंगे होते हैं। इनकी देखभाल के लिए आप इन बालों की ऑयलिंग या फिर किसी अच्छे हेयर सैलून से हेयर स्पा भी करवा सकती हैं।
'हेयर एक्सटेंशन' थोड़ा महंगा है। इसमें हेयर स्ट्रैंड की कीमत होती है। 2 से 6 सिंथेटिक 'हेयर एक्सटेंशन' की कीमत लगभग 1000 रुपए से शुरू होती है। वहीं ह्यूमन हेयर एक्सटेंशन सिंथेटिक ह्यूमन हेयर एक्सटेंशन से महंगे होते हैं। अब आप जल्द बालों हेयर एक्सटेंशन करवाकर ओवर ऑल बदलें।



Click it and Unblock the Notifications
