Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें चेहरे के शेप के अनुसार कौन सा हेयर पार्टिशन करेंगा आपके फेस पर सूट
महिलाएं अपने हेयरस्टाइल और हेयर पार्टिशन को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से महिलाएं हेयरस्टाइल और हेयर पार्टिशन को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। इसलिए हेयरस्टाइल और हेयर पार्टिशन चेहरे की शेप के अनुसार करना चाहिए।

जिससे आपका लुक बहुत ही शानदार लगें। खूबसूरत लुक के लिए बालों का सही पार्टिशन होना बहुत जरुरी होता है। अगर आप गलत पार्टिशन करते है तो इससे पूरा लुक खराब हो जाता है। चलिए जानते है आपके चेहरे पर कौन सा हेयर पार्टिशन अच्छा लगेगा।

राउंड शेप
राउंड शेप वाले लोगों का माथा अक्सर बड़ा होता है। अपने माथे को छोटा बनाने के लिए बालों को बीच में विभाजित करना चाहिए। राउंड शेप वाले लोगों को अपने माथें को थोड़ा ढकना चाहिए। इससे आपके गाल भी थोडे़ उभरे हुए हैं। साथ ही चेहरा पतला दिखाई देगा।

ओवल शेप
ओवल यानी अंडाकार चेहरे पर हर तरह की हेयरस्टाइल सूट होता है। ओवल शेप वाले लोग कोई भी ट्रेंडी हेयर पार्टिशन का यूज कर सकते है। ओवल शेप वाला का चेहरा लंबी और पतली ठोड़ी होती है। माथा ठोड़ी के मुकाबले थोड़ा चौड़ा दिखाई देता है। ओवल शेप के लोग किसी भी तरह का हेयर पार्टिशन कर सकते है।

स्क्वायर शेप
स्क्वायर शेप पर साइड पार्टिशन बहुत अच्छा लगता है। स्क्वायर शेप वाले लोग करीना कपूर के लुक को फॉलो कर सकते हैं। करीना कपूर अक्सर साइड वाले पार्टिशन का इस्तेमाल करती हैं। साइड वाले पार्टिशन में करीना कपूर बहुत सुंदर लगती हैं। आप भी उनकी तरह खूबसूरत लुक के पाने के लिए करीना के इस लुक को फॉलो करें।

डायमंड शेप
डायमंड शेप के आकार वालों का माथा पतला होता है। आप लुक को शानदार बनाने के लिए सेंटर पार्टिशन का इस्तेमाल करती हैं। शार्प चिन और हाई चिकबोन्स को उभारने के लिए आप बीच की मांग का यूज कर सकते है। डिफरेंट लुक के लिए आप साइड पार्टिशन का यूज कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
