Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
माधुरी दीक्षित काले और घने बालों के लिए इस्तेमाल करती होममेड ऑयल
माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती और घने बालों के लिए जानी जाती हैं। 53 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित अपने घने और सिल्की बालों के लिए जानी जाती है। माधुरी दीक्षित अपने बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करती हैं।

घने और सिल्की बालों के लिए माधुरी दीक्षित बालों में तेल से मसाज करती है और हेयर मास्क का इस्तेमाल करती है। माधुरी दीक्षित अपने बालों की देखभाल के लिए होममेड ऑयल का यूज करती हैं।

होममेड ऑयल बनाने का तरीका
माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर अक्सर ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं। घने और सिल्की बालों के लिए एक्ट्रेस होममेड ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर होममेड हेयर ऑयल बनाने का तरीका बताया है। होममेड ऑयल बनाने के लिए आधा कप नारियल तेल लें, छोटी कसी हुई प्याज, 15 से 20 करी पत्ता, एक चम्मच मेथीदाना लें। इन सब चीजों को धीमी आंच पर पका लें। तेल अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें, इसके बाद तेल ठंडा करने के लिए रख दें। इसके बाद इस तेल को कांच की बोतल छान लें, 2 दिन तक ये तेल रख दें। इसके बाद इस तेल को अपने बालों लगाएं। हेयर वॉश करने के 40 मिनट पहले अपने बालों में इस होममेड ऑयल का इस्तेमाल करें। इस तेल का इस्तेमाल करने से बालो का गिरना कम हो जाता है, साथ ही बालों मुलायम हो जाते हैं।

नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, करी पत्ता आपके बालों को डैमेज फ्री रखने मदद करता है। मेथीदाना बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। प्याज में मौजूद सल्फर आपके बालों को मजबूत करेगा।

माधुरी दीक्षित होममेड ऑयल
माधुरी दीक्षित अपने बालों होममेड मास्क का इस्तेमाल करती हैं। घने और मोटे बालों के लिए हेयर मास्क बहुत ही असरदार है। बालों को शाइनी और सॉफ्ट बनाने के लिए आप माधुरी दीक्षित के बताएं हुए होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए 1 पका हुआ केला, 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद लें। केले को मैश करके दही और शहद को मिला लें। आप इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर मैश कर लें। इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं, 30 मिनट के बाद हेयर वॉश करें।



Click it and Unblock the Notifications
