Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hair Care: मेथी के पत्तों से बनाएं हेयर कलर, बाल होंगे सॉफ्ट और चमकदार
ठंड के मौसम हरी सब्जियों की काफी आमद होती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। कई ग्रीन वेजिटेबल्स सिर्फ जाड़ों में ही मिलती है और खानें में भी काफी टेस्टी होती है, लोग इसका इंतजार भी करते हैं। सर्दियों में मेथी काफी ज्यादा उपलब्ध होती है। लोग मेथी की सब्जी से लेकर मेथी के पराठें बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन खाने के साथ ही मेथी का एक यूज ये भी है कि आप इसको आपने बालों में हेयर कलर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप मेथी के पत्तों को अपने बालों में कलर के तौर पर कैसे और किस तरह से यूज कर सकते हैं। इसके बेनिफिट्स क्या क्या हैं-

बालों को कलर करने के लिए मेथी के पत्तों का यूज
आप अपने बालों में कलर करने के लिए या तो मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं या फिर मार्केट में मौजूद कैमिकल बेस्ड हेयल कलर्स का। लेकिन इस बार आप अपने बालों को कलर करने के लिए मेथी के पत्तों का यूज करें, जो बालों को कलर करने के लाथ ही कई सारे हेयर बेनिफिट्स भी देता है।

मेथी लीव्स का हेयर कलर बनाने का तरीका-
मेथी के पत्तों को हेयर कलर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको मेहंदी पाउडर और नेचुरल नो कैमिकल बेस्ड इंडिगो पाउडर को एक साथ लेकर मिक्स करके कुछ देर के लिए भिगोकर रख लें। इसके बाद मेथी की पत्तियों को आप पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को भीगी हुई मेहंदी और इंडिगो पाउडर में मिक्स कर लें। साथ ही आप नारियल का तेल भी इसमें मिला सकती हैं। अब मिक्सचर को आप कुछ घंटों के लिए रख दें।

मेथी लीव्स का हेयर कलर के रूप में कैसे करें यूज-
इस तैयार मिक्सचर को आप धीरे-धीरे अपने बालों के स्कैल्प से लगाते हुए शुरूआत करें और बालों की नोंक तक लगाएं। पूरे बालों में लगाने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। जब आपको लगे कि ये सूख रहा है तो इसे पानी से धोकर, शैंपू कर लें और कंडीशनर लगाना ना भूलें।

मेथी को हेयर कलर के रूप में लगाने के फायदे-
मेथी को एयर कलर के रूप में यूज करने से बालों में कलर आ जाता है। इसके साथ ही कैमिकल फ्री होने की वजह से बालों को किसी तरह को कोई नुकसान भी नहीं होता है। इससे बालों के रुखेपन से भी मुक्ति मिलती है। आपके बाल मुलायम और शाइनी हो जाते हैं।
(डिस्क्लेमर-यहां दी हुई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है।)



Click it and Unblock the Notifications
