Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Bun Hairstyle: 5 मिनट में बनाएं ये खूबसूरत मेसी बन हेयर स्टाइल

बचपन में हमारे पेरेंट्स हर वक्त हमारे बालों का बनाकर अच्छे से बनाकर रखते थे, ताकि वो मेसी न दिखें। लेकिन आज के समय में मेसी हेयर स्टाइल ही ट्रेंड कर रहा है। फिर चाहे वो ओपन मेसी हेयर हो, मेसी बन हो, या फिर मेसी ब्रेड्स हेयर स्टाइल हो। शादी, पार्टी या घर में रहने के लिए भी अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद मेसी हेयर स्टाइल ही है। किसी पार्टी या मौके के लिए महिलाएं मेसी बन कैरी करना पसंद करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर टेलीविजन एक्ट्रेस भी रेड कार्पेट से लेकर फिल्म प्रमोशन के दौरान भी मेसी बन कैरी करती हैं। लेकिन मेसी बन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। आइए आपको कुछ मेसी बन हेयरस्टाइल बनाने के तरीकों के बारे में बताते हैं।

1. मेसी डोनट बन
मेसी डोनट बन बनाने के लिए आपको इलास्टिक बैंड्स, हेयर पिन और डोनट बैंड की जरूरत होगी। अपने फ्रांट हेयर से बैंग्स को और फ्लिक्स को निकाल कर एक बैंड से अपने बालों को हाई पोनीटेल में बांध लें। इसके बाद डोनट बैंड को पोनीटेल के बीच में लगाकर अपने बालों से उसे पूरी तरह ढक लें। अब अपने बालों को बैंड की मदद से डोनट बैंड को बंध लें। अपने बचे बालों को जुड़े के चारों ओर लपेटकर पिनअप कर लें।

2. मेसी नॉट बन
इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको बस कंघा, हेयर पिन, इलास्टिक बैंड्स, और हेयर स्प्रे की जरूरत होगी। मेसी नॉट बन हेयरस्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को दो भागों में बांट लें और पकड़ लें। इसके बाद दोनों हिस्सों को एक गांठ में बांध लें। अब इलास्टिक बैंड की मदद से गांठ के नीचे से इसे बांध लें। इलास्टिक बैंड के नीचे के बालों को दो हिस्सों में बांट लें और दूसरी गांठ भी बांध लें। अगर आपके बाल ज्यादा लंबे हैं। अपने बालों में उतनी ही गांठे बंधे जितनी आपके बालों को जरूरत हो। अब अपने बालों से बनी गांठों को ऊपर की ओर मोड़ कर इसके सिरों को बाहर की और छोड़ कर इसे पिनअप कर लें। आप बालों को मेसी दिखाने के लिए ऊपर की साइड से थोड़ा-थोड़ा खिंचे। इसके बाद चाहे तो अपने बालों को सेट करने के लिए हेयरस्प्रे भी सेट कर सकते हैं।

3. मेसी फ्रेंच फिशटेल बन
मेसी फ्रेंच फिशटेल बन देखने में बहुत खूबसूरत नजर आता है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सामने के बालों के एक पॉरशन को एक तरफ ले जाएं। इसे दो हिस्सों में बांट दें। इसके बाद अपने बालों को फ्रेंच फिशटेल चोटी के दो सेक्शन में बुनें। फ्रेंच चोटी बनाते समय उसमें साइड से बालों को जोड़ते रहें। मिडल पर पहुंचने के बाद चोटी को पिनअप कर दें। अब अपने बचे बालों को एक हाई पोनीटेल में पकड़कर इकट्ठा कर लें। इसके बाद इलास्टिक बैंड की मदद से अपने बालों को ट्विस्ट करें और दूसरी ओर ले आएं। इस दौरान आपके बालों का ऊपरी आधा हिस्सा बन की तरह दिखना चाहिए। अपने बालों के निचले आधे हिस्से को लें और इसे जूड़े के चारों ओर लपेट लें, और पिनअप कर लें।

4. मेसी फ्लिप-इन बन
मेसी फ्लिप इन बन बनाने के लिए अपने बालों को इकट्ठा करके एक हाई पोनीटेल बना लें। इसके बाद अपने बालों को पलटते हुए इलास्टिक बैंड के साथ लपेट लें। लेकिन बालों को बीच में ही रखें। बालों के निचले आधे हिस्से को बन के बेस के चारों ओर लपेटें और इसे जगह पर पिन कर लें।

5. मेसी रैप अराउंड बन
मेसी रैप अराउंड बन बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को एक मिड-लेवल पोनीटेल में बांध लें। इस दौरान सामने के बालों को थोड़ा सा निकाल लें। अब पोनीटेल से बालों का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे बैंड को कवर करते हुए बेस के चारों ओर ढीला लपेट लें। लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि बालों को टाइट न लपेटे। इसके बाग पोनीटेल से बालों का एक और सेक्शन लें और इसे पिछले सेक्शन के चारों ओर लपेट दें। इसे प्रक्रिया को तब तक दोहराते रहे, जब तक कि पूरी पोनीटेल बन में लपेट न जाएं। इसके बाद बालों के सामने के हिस्से को एक तरफ स्वीप करें। इसे कंघी करते हुए बन के बेस के चारों ओर बड़े करीने से लपेटते हुए पिनअप कर लें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
