Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Beetroot Hair Care: घने और लंबे बाल पाने के लिए बनाएं ये चुकंदर हेयर टॉनिक

किसी भी महिला की खूबसूरती सिर्फ उसकी दमकती त्वचा से ही नहीं, बल्कि बालों से भी होती है। हर महिला को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। जितना वो अपनी स्किन का ध्यान रखती हैं, उतना ही वो अपने बालों की भी केयर करती हैं। आपके बाल आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। किसी भी पार्टी में जाने के लिए महिलाएं अपने मेकअप पर जितना समय लगाती हैं, उतना ही समय अपना हेयर स्टाइल बनाने में भी लगाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं की असल खूबसूरती तो उनके बालों से ही दिखती है।
महिला अपने बालों का ध्यान रखने के लिए कई तरह के हेयर प्रॉडक्ट्स का यूज करती हैं। कई घरेलू तरीके अपनाकर भी अपने बालों को लंबे, मजबूत और साइनिंग बनाने रखने की कोशिश करती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम चुकंदर की मदद से आपको घर में एक ऐसा हेयर टॉनिक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं, इस स्पेशल हेयर टॉनिक को बनाने का तरीका...
हेयर टॉनिक बनाने के लिए सामग्री -
1. चुकंदर- कटा हुआ
2. एलोवेरा जेल - एक बड़ा चम्मच
3. पानी - एक कप
4. गुलाब जल - एक बड़ा चम्मच
हेयर टॉनिक बनाने की विधि -
1. हेयर टॉनिक बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें, और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. एक बर्तन में पानी गर्म करके, कटे हुए चुकंदर को उसमें डालकर छोड़ी देर पकने दें।
3. पानी के ठंडा होने के बाद इसमें तय मात्रा में गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिला दें।
4. आपका हेयर टॉनिक तैयार है। इसे किसी स्प्रे बोतल में भर कर रख लें।
हेयर टॉनिक यूज करने का तरीका -
1. हेयर टॉनिक को स्प्रे बोतल की मदद से बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगा लें।
2. इसके बाद अपने बालों को हल्के हाथों से पूरी सिर में मसाज करें।
3. शैंपू करने से तकरीबन एक घंटे पहले इसे अपने बालों में लगाएं। फिर बालों को अच्छे से धो लें।
बालों के लिए चुकंदर के फायदे
1. चुकंदर में कैरोटीनॉयड और विटामिन के गुणों से भरपूर होता है। जिस कारण बालों के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद होता है। बालों की लंबाई बढ़ाने और साइनिंग बनाने में मदद करता है।
2. चुकंदर आपके बालों में डैड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने का भी काम करता है। आप इसे अपनी डाइट में भी शामिल कर सकती हैं। चुकंदर समय से पहले बालों को सफेद होने से भी रोकता है। बालों को भी रोकता है. इसमें कैरोटीनॉयड और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
3. चुकंदर के रस से सिर की मालिश करने से आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर रहता है। ये नेचुरल हेयर कलर करने के भी काम आता है।



Click it and Unblock the Notifications
