Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वेडिंग सीजन में गॉर्जियस दिखने के लिए बालों में गजरे की जगह लगाएं गेंदा फूल, दिखेंगी स्टाइलिश
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। वेडिंग सीजन में ना केवल दुल्हन बल्कि दुल्हन की दोस्त, बहन और घर वाले शादी के दौरान बालों में गजरा लगवाना पसंद करते है। आजकल लड़किया स्टाइलिश अंदाज में बालों में गजरा लगाती है। बालों में डिफरेंट ट्विस्ट के साथ गजरा लगाया जाता है। आजकल के ट्रेंड में काफी बदलाव आ चुका है।

आजकल बालों में कई तरह के फूल लगाएं जा रहे हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के लिए महिलाएं बालों गुलाब और गेंदा फूल का इस्तेमाल कर रही हैं। गुलाब फूल का इस्तेमाल काफी पुराना है लेकिन इन दिनों बालों गेंदा लगाने का चलन देखने को मिला है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो बालों में गेंदा फूल लगा सकती हैं। चलिए देखते हैं गेंदा फूल हेयरस्टाइल जिससे आपको मिलेगा डिफरेंट और खूबसूरत लुक।

दिव्या खोसला हेयर स्टाइल
दिव्या खोसला जानी मानी डायरेक्टर और एक्ट्रेस हैं। दिव्या खोसला अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। दिव्या अक्सर अपने लुक्स और हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक शेयर किया है। पिंक और ऑरेंज कलर सिल्क साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने गेंदा फूल गजरा कैरी किया हुआ है। दिव्या खोसला ने बालों को सेंटर पाटीशन कर सिंपल बन बनाकर गेंदा फूल लगया हुआ है। दिव्या गेंदा फूल हेयर स्टाइल काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप भी वेडिंग सीजन में दिव्या की तरह बालों में गेंदा फूल लग सकते हैं।

हेल्दी सेरेमनी के दौरान बालों में लगाएं गेंदा फूल
गेंदा फूल का इस्तेमाल बालों में कई तरह से किया जा सकता है। आप अपने हल्दी सेरेमनी के दौरान बालों में गेंदा फूल लगा सकते हैं। एक्ट्रेस माहिरा खान के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने सिंपल चोटी बनाकर बालों में गेंदा फूल की माला को लेपटा हुआ है। आप भी इस हेयरस्टाइल को आसानी से कैरी कर सकते हैं।

स्टाइलिश तरीके से लगाएं गेंदा फूल
खूबसूरत हेयरस्टाइल के लिए लड़कियां बालों में मोगरा, गुलाब के फूल का इस्तेमाल करती हैं। आप वेडिंग सीजन में बालों की स्टाइलिंग के दौरान गेंदा फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदा फूल को बालों में कई तरह से यूज किया जा सकता है। मैसी हेयरस्टाइल में भी गेंदा फूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले हाफ बालों को लेकर बन बना लें। इसके बाद पीछे की साइड गेंदा फूल लगाएं। इसके बाद लॉ मैसी पोनी बनाएं और गेंदा फूल को हेयर पिन की मदद से सेट करें।

बालों में गेंदा फूल लगाने का तरीका
बालों को में गेदा फूल लगाना बहुत ही आसान है। ताजे फूल की माला लें। माला को अपने बन के चारो तरफ अच्छे से सेट कर बांध लें। इसके बाद हेयर पिन की मदद से गेंदा फूल को बालों में अच्छे से सेट कर लें। गेंदा फूल की सबसे खास बात यह है कि गेंदा फूल जल्दी खराब नहीं होते है।



Click it and Unblock the Notifications
