Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मानसून में सीजन में ऑयली बालों की इस तरह करें देखभाल, झड़ते बालों को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मानसून सीजन गर्मी से राहत देता है। इस सुंदर मौसम में बालों से संबंधी परेशानी देखने को मिलती है। बारिश के मौसम में स्किन इंफेक्शन के साथ साथ बाल भी डैमेज हो जाते है। मानसून सीजन में बालों की देखभाल करना बहुत ही मुश्किल होता है। मानसून सीजन में बालों की केयर करना बहुत जरुरी होता है।

बारिश के मौसम में बाल चिपचिपे हो जाते है। चिपचिपे बाल किसी को भी पसंद नहीं होते है। बालों को हेयर वॉश करने के बाद बालों का चिपचिपापन कम हो जाता है। लेकिन रोज हेयर वॉश करना बालों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि बालों की देखभाल कैसे की जाए। आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि कि मानसून में बालों की देखभाल कैसे की जाएं।

बरसात में बाल क्यों झड़ते हैं?
बरसात के मौसम में नमी की वजह से डैंड्रफ, फंगल और खुजली होने लगती है। इसी वजह से बाल झड़ने लग जाते है। मानसून के मौसम में नमी की वजह से बालों की जड़े कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से बालों का टूटना बढ़ जाता है। बारिश के दिनों में सीबम अधिक आता है जिसकी वजह से बाल ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं। इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से बालों में अधिक पसीना आता है, जिसकी वजह से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल टूटने लग जाते हैं। इसलिए बरसात के दिनों में स्कैल्प को ड्राई रखना चाहिए।

बारिश के मौसम में बालों का झड़ना कैसे रोकें, घरेलू उपाय
बारिश के मौसम में बालों की देखभाल करना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन घरेलू उपाय से आप बालों की केयर कर सकते है। बरसात के मौसम में खीले बालों को बांधकर ना रखें। गीले बालों को बांधने से बाल झड़ने लग जाते हैं। बालों की देखभाल के लिए हेयर वॉश करने के बाद बालों को नॉरमल सूखने दें।
एप्पल साइडर विनेगर- मानसून सीजन में स्कैल्प में अधिक सीबम आता है जिसकी वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। वहीं ज्यादा ऑयल आने से स्कैल्प का पीएच लेवल बिगड़ जाता है। स्कैल्प का पीएच लेवल नियंत्रित रखने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते है। एप्पल साइडर विनेगर को लगाने के लिए पानी में थोड़ा साथ एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। हेयर वॉश करने से पहले बालों में इसे लगाएं। इससे बालों का पीएच लेवल नॉर्मल रहेगा साथ ही स्कैल्प से ऑयल को भी कंट्रोल करेगा।
एलोवेरा- मानसून सीजन में बालों के चिपचिपेपन को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से बालों को पोषण मिलेगा जिससे बालों की जड़े मजबूत होगी और बालों का गिरना कम होगा। बरसात के मौसम में बाल ड्राई और रफ हो जाते हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल लगाने से बाल मुलायम और सॉफ्ट हो जाते हैं।

बारिश के मौसम में बालों में क्या लगाएं?
बरसात के मौसम में बालों की देखभाल जरुरी होती है। बहुत ही महिलाओं को पता नहीं होता है कि इस मौसम में बालों की केयर के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। कई बार महिलाएं ज्ञान के अभाव में बालों के देखभाल की जगह बालों को रफ और डैमज कर देती है। चलिए जानते हैं बारिश के मौसम में बालों क्या लगायें।
ज्यादा पानी का करें सेवन- मानसून के मौसम में शरीर को हाइड्रेटड रखना जरुरी होता है। बारिश के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। बारिश के मौसम बालों की देखभाल के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
ऑयल मसाज- बारिश के मौसम में नमी की वजह से बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। बालों की देखभाल के लिए गुनगुने गर्म पानी से बालों की मसाज करें। नारियल तेल से मसाज करने से बालों की जड़े मजबूत रहती हैं। हफ्ते में 2 से 3 नारियल तेल से बालों की मसाज करें।
कंडीशनर का करें इस्तेमाल-बारिश के मौसम में अक्सर बाल रुखे और रफ हो जाते हैं। बेजान और रुखे बाल जल्दी उलझने लग जाते है जिससे कंघी करते समय बाल ज्यादा टूटते है। हफ्ते में दो बार बालों में कंडीशनर लगाएं। कंडिशनर लगाने से बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं। कंडिशनर लगाने से बालों की रफनेस कम होती हैं।

मानसून में कौन सा हेयर ऑयल बेस्ट है?
भृंगराज ऑयल- बारिश के दिनों में बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेदिक भृंगराज ऑयल का इस्तेमाल करें। भृंगराज ऑयल का इस्तेमाल करने से हेयर फॉल और डेंड्रफ कम हो जाता है।
ऑलिव ऑयल- बरसात के सीजन में बालों की देखभाल के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल में विटामिन ए, ई और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कि बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से केराटिन बना रहता है।
नारियल तेल- नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल पाया जाता है जिससे बालों को पोषण मिलता हैं। बारिश के दिनों में बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल अच्छा माना जाता हैं।
प्याज का तेल- प्याज के तेल में सल्फेट, फॉस्फेट, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो कि बालों की देखभाल के लिए अच्छा माना जाता हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
गीले बालों में बड़ी कंघी का करें इस्तेमला- गीले बालों में छोटे कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बारिश के मौसम में बालो की देखभाल के लिए बड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए।
ड्रायर का इस्तेमाल ना करें- बारिश के मौमस में नमी की वजह से बालों की जड़े कमजोर होती है। ऐसे में बालों हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो जाते हैं।
दूसरे की कंघी का इस्तेमाल ना करें- बारिश के मौसम में किसी दूसरे के कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ना ही अपनी कंघी को किसी के साथ शेयर करना चाहिए। बारिश के मौसम में स्किन इंफेक्शन का डर अधिक रहता हैं।
हेल्दी डाइट- अनहेल्दी डाइट की वजह से भी बाल झड़ने लग जाते हैं। बालो की देखभाल के लिए डाइट में प्रोटीन, विटामिन ई, हरी सब्जी, नट्स, अंडा, दाल, डेयर प्रॉडक्टस, आयरन, गाजर, बीन्स और ओमेगा 3 को शामिल करना चाहिए।

शैंपू करने का तरीका
बारिश के दिनों में बालों की देखभाल के लिए शैंपू करना जरुरी होता है। लेकिन रोज शैंपू करने से बालों बेजान और रफ हो जाते हैं। ज्यादा हेयर वॉश करने स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है। बालों का सीबम कंट्रोल करने के लिए ज्यादा शैंपू नहीं करना चाहिए। बालों को शैंपू करते समय नाखून का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बालों में माइल्ड शैंप का इस्तेमाल करें। हेयर वॉश के लिए ना ज्यादा ठंडा और ना ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
