Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल करें मौसमी का जूस
मौसमी का जूस सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। मौसमी में में कई तरह के विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और आयरन पाया जाता है। मौसमी का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती हैं।

लेकिन क्या आप जानते है कि मौसमी का जूस सेहत के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और जूस का इस्तेमाल करने का तरीका।

बालों की ग्रोथ
लंबे और घने बालों के लिए मौसमी का जूस बहुत ही असरदार है। घने बालों के लिए हफ्ते में एक बार मौसमी का रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। मौसमी में विटामिन सी पाया जाता है जो कि बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है।

मुलायम बालों के लिए
शाइनी और मुलायम बालों के लिए मौसमी का रस फायदेमंद है। मुलायम बालों के लिए मौसमी के रस में दही और मलाई मिक्स करके सर पर लगाएं। आधे घंटे के बाद ठंडे पानी से अपने बाल धो लें।

बालों को बनाएं मजबूत
मौसमी के जूस का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत होते है। इसके अलावा जूस का नियमित रुप से इस्तेमाल करने से झड़ते बालों की समस्या दूर हो जाती है।

डैंड्रफ से पाएं निजात
सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर डैंड्रफ से परेशान रहते हैं। डैंड्रफ की वजह से बालों में खुजली और बाल बेजान हो जाते हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप मौसमी के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। मौसमी के रस से बाल धोने से डैंड्रफ में कमी आती हैं।

बालों के लिए बनाएं मौसमी का जूस
मौसमी का जूस बालों को शाइनी और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। मौसमी का रस बनाने के लिए सबसे पहले मौसमी छीलकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा गर्म मिला लें। इसके पेस्ट को शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर की तरह लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
