Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में शाइनी बालों के लिए इस तरह मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल, नहीं तो हो सकता है नुकसान
लंबे और मुलायम बाल हर महिला की चाहत होती है। आजकल के बिजीलाइफ स्टाइल में स्ट्रेस और प्रदूषण की वजह से बाल झड़ने लग जाते है। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर अपने बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी को हर तरह के बालों में लगाया जा सकता है। मुलायम और सिल्की बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का सही तरीका से इस्तेमाल किया जाना चाहिे। चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के फायदे और हेयर मास्क लगाने का सही तरीका।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे
मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी में क्लींजिंग के गुण पाए जाते हैं, जो बालों को डीप क्लीन करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जससे हेयर फॉल की समस्या दूर रहती हैं। अगर आपके बाल ऑयली है तो आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम सिलिकेट पाया जाता है जो कि बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर डैंड्रफ को कम किया जा सकता है।

बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले क्या करें
बहुत सही महिलाएं मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले बालों की देखभाल नहीं करती है। गंदे ही बालों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। पहले बालों को शैंपू से वॉश कर लें, बालों को सुखा लें । मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले बालों में हल्का तेल लगा लें। अगर आपके बाल ऑयली है तो आप अपने बालों में तेल ना लगाएं। इसके बाद ही बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाएं।

ड्राई बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक
ड्राई बालों पर केवल मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राई बालों के इस मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। 4 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा कप दही, 1 चम्मच नारियल पानी, आधा कप चावल का स्टार्च, 1 बड़ा चम्मच शहद। सबसे पहले चावल उबाल कर स्टार्च तैयार कर लें। स्टार्च को ठंडा होने के बाद एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी लें इसमें स्टार्च डाल लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगा लें। हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को लगा सकते हैं।

ऑयली बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक
अगर आपके बाल ऑयली हैं तो आपके लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत ही फायदेमंद होगा। ऑयली बालों के लिए एक मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल, आधा कप चाय की पत्ती का पानी और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस। सबसे पहले 1 कप पानी में चाय की पत्ती को उबाल लें। अब चाय के पानी को छान कर ठंडा कर लें। इसके बाद एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें एलोवेरा जेल डालें। इसके बाद इसमें चाय की पत्ती का पानी और नींबू का रस मिक्स कर लें। इस होममेड मुल्तानी मिट्टी के हेयर पैक को बालों में अच्छे से लगा लें।

कैसे लगाएं बालों में मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक
मुल्तानी मिट्टी बहुत जल्दी ड्राई हो जाती है इसलिए बालों में हेयर पैक लगाते समय कंघी का इस्तेमाल ना करें, इससे बाल टूटने का डर रहता है। मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक बालों की जड़ो से लेकर लेंथ लगाएं। मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक सूखने से पहले बालों को अच्छे से साफ कर लें।

मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक लगाने के बाद क्या करें
हेयर पैक लगाने के बाद बालों शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। बालों की देखभाल के लिए बालों को नेचुरली सूखने दें। इसके बाद बालों में बालों में नारियल तेल से चंपी करें। अगर आपके बाल ऑयली है तो आप दही से बालों की मसाज करें। मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक को 15 दिन में एक बार जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
