Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
सफेद बालों के लिए केमिकल डाई को करें बाय-बाय, अपनाएं इमली की पत्तियों का ये देसी उपाय

हर कोई चाहता है कि उसके बाल स्वस्थ, चमकदार और लंबे हों। लेकिन समय के साथ सबके बाल सफेद होने लगते है। प्रदूषण, जीवनशैली में बदलाव और खाने के विकार कुछ ऐसे कारक हैं जो समय से पहले आपके बालों के सफेद कर देते हैं। सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए केमिकल वाले हेयर कलर और हेयर डाई का सहारा लेना पड़ता है। जो बालों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इन उत्पादों में ऐसे रसायन होते हैं जो बालों को और ज्यादा कमजोर कर सकते हैं।
कई ऐसे प्राकृतिक तत्व हैं, जिनका इस्तेमाल करके बालों को काला किया जा सकता है। इतना ही नहीं बालों की खोई हुई चमक भी वापस लाई जा सकती है। इन प्राकृतिक तत्वों में इमली के पत्तें भी शामिल हैं। जी हां इमली के पत्तों की मदद से आप प्राकृतिक रूप से सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इमली के पत्तों में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं, साथ ही प्राकृतिक बालों को कलर करने के गुण भी होते हैं। इमली के पत्ते बालों में होने वाली कई समस्याओं को रोक सकते हैं और बालों को प्राकृतिक रूप से कलर करने में भी मदद कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि किस तरह आप इमली के पत्तों से अपने बालों को प्राकृतिक तरीके से काला कर सकते हैं।
इमली के पत्तों से कैसे करें हेयर कलर

1. हेयर पैक
इमली के हरे पत्तों का इस्तेमाल बालों को काला करने के लिए किया जा सकता हैं। यह प्राकृतिक तरीके से आपके बालों को डाई करने का काम करता है। इसके लिए आपको सबसे पहले इमली के पत्तो को पानी से साफ करना है। इसके बाद आप इसका एक पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट में पेस्त से अधिक मात्रा में दही मिला लें। फिर इसे बालों के जड़ों में लगा लें, और अच्छें से मसाज करें। इमली हेयर पैक को आप कम से कम एक घंटे अपने बालों में लगा कर छोड़ दें। और फिर साफ पानी से बालों को धो दें।
2. हेयर स्प्रे
बालों को अच्छा रखने के लिए आप इमली के पत्तों का इस्तेमाल करके हेयर स्प्रे बना सकते हैं। यह हेयर स्प्रे भी बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर देगा। हेयर स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले 5 कप पानी में आधा कप इमली की पत्तियां डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे अपने बालों पर स्प्रे करें और थोड़ी देर बाद बालों को साफ पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को रोजाना करने से आप बालों में मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी से राहत पा सकते हैं। यह स्प्रे जल्द ही बालों को काला भी कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications
