Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ऐसे करें लॉकडाउन में घर पर ही रिबॉन्डिंग या स्मूदनिंग, पाएं चमकदार बाल
हर महिला की चाहत होती है कि उनके बाल सिल्की और चमकदार बने रहे। सिल्की बालों के लिए महिलाएं अक्सर हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं वहीं इन दिनों महिलाओं के बीच रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग काफी ट्रेंड में हैं। सीधे और मुलायम बालों के लिए लड़कियां रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग करवाती हैं।

ऐसे में लॉकडाउन के दौरान सभी पार्लर बंद है। इस बीच आप घर पर ही रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग कर सकते है। हेयर स्ट्रेटनिंग से बालों में चमक आती हैं। चलिए जानते घर पर कैसे करें रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग

घर पर करें रिबॉन्डिंग
हेयर स्ट्रेटनिंग करने के लिए सबसे पहले बालों को शैंपू करें और फिर ड्रायर की मदद से सूखा लें। जब बाल सूख जाएं तो ऑयल लगाएं। इसके बाद स्ट्रेट थैरेपी क्रीम को लगाएं। क्रीम को क्रम के अनुसार लगाएं बालों की लटें बनाकर क्रीम लगाएं। इसके बाद बालों को सीधा रखे। अगर आपके बाल घूम रहे है तो इसका मतलब है कि सल्फर बन्स टूट गए हैं। ऐसा नहीं है तो आप 10 से 15 मिनट तक बालों में क्रीम लगा रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धों ले। इसके बाद अपने बालों की आयरनिंग करें। फिर न्यूट्रलाइजर सैक्शन करें जैसे आपने बालों मे क्रीम लगाएं वैसे ही। न्यूट्रलाइजर लगाने के 15-20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। बाल सूखने पर सीरम लगाएं और फिर मास्क लगा लें।

कब करें रिबॉन्डिंग
घर पर रिबॉन्डिंग करने के लिए सबसे पहले बालों की क्वालिटी देख लें। अगर आपके काफी पतले या फिर डैमेज है तो आपको रिबॉन्डिंग नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हेयर स्ट्रेटनिंग बालों की क्वालिटी पर निर्भर करती है। रिबॉन्डिंग करने के लिए बालों की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए।

घर पर करें स्मूदनिंग
स्मूदनिंग करने के लिए बालों में अच्छी तरह से शैंपू लगाएं। शैंपू करने के बाद बालों में क्रीम लगाएं। जब क्रीम सूख जाए तो बालों को धोए ना। क्रीम सूखने क बाद बालों पर प्रेसिंग करें। हेयर स्ट्रेट करने के तीन दिन बाद हेयर वॉश करें। हेयर वॉश करने के बाद सीरम लगाएं। बता दें कि स्मदूनिंग में में आयरनिंग नहीं होती है। बालों को प्रोषण दिया जाता है। स्मूदनिंग में केमिकल का कम प्रयोग किया जाता है कि इसलिए महिलाओं को स्मूदनिंग काफी पसंद आती है।

सावधानी
रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बाल जल्दी खराब ना हो। बालों को सीधी धूप, धूल मिट्टी से बचाना चाहिए। रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग के बाद बालों का जूड़ा ना बनाए। ना ही बालों को टाइट से बांधे। बालों की मसाज हल्के हाथों से करनी चाहिए। बालों में कलर करवाना है तो कम से कम रिबॉन्डिंग के 20 दिन बाद करवाना चाहिए। बालों की केयर के लिए हेल्दी डाइट के साथ साथ हफ्ते में तीन बार बालों में तेल जरुर लगांए।



Click it and Unblock the Notifications
