Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
बर्थडे गर्ल श्रद्धा कपूर का घने बालों का राज, शाइनी हेयर के लिए लगाती हैं एलोवेरा दही का मास्क
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी चमकदार स्किन के साथ साथ अपने घने और काले बालों के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा कपूर अपने बालों का ध्यान रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

एक्ट्रेस चमकदार और सॉफ्ट बालों के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर अपने बालों का ध्यान रखने के लिए क्या करती हैं और नेचुरल हेयर मास्क बनाने का तरीका।

श्रद्धा कपूर हेयर केयर रुटीन
श्रद्धा कपूर अपने बालों का ध्यान रखने के लिए बालों में तेल लगाती हैं। श्रद्धा कपूर बालों में ऑर्गेनिक हेयर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। बालों में तेल लगाने के बाद एक्ट्रेस शैंपू से अपना बाल धो लेती हैं। हेयर वॉश करने के बाद एक्ट्रेस बालों में सीरम का इस्तेमाल करती हैं।

होममेड हेयर मास्क का करती हैं इस्तेमाल
श्रद्धा कपूर सिल्की और शाइनी बालों के लिए एलोवेरा हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं। श्रद्धा कपूर एलोवेरा, गुड़हल फूल और दही को मिक्स करें हेयर मास्क बनाती हैं। इस हेयर मास्क को अपने बालों में लगाती हैं। आप भी सिल्की बालों के लिए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेयर मास्क बनाने का तरीका
एलोवेरा जेल लें, सुखी हुई गुड़हल का फूल और दही लें। इन सबको अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से हेयर वॉश कर लें। इससे आपके बालों में चमक आएंगी साथ ही आपके बाल सॉफ्ट भी हो जाएंगे। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
