Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों में बीयर का इस्तेमाल करने से होते है ये नुकसान, हो सकते हैं गंजे
झड़ते और गिरते बालों से परेशान लोग बालों में क्या क्या नहीं यूज करते हैं। बहुत सी महिलाएं घने और चमकदार बालों के लिए बीयर का इस्तेमाल करती हैं। कहा जाता है कि बीयर का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत और शाइनी बने रहते हैं। बीयर बालों की कई समस्याओं को खत्म कर देते हैं। वहीं मानसून के दौरान बालों और त्वचा की देखभाल बहुत जरुरी होता है। मानसून में महिलाएं बालों में बीयर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको पता है बीयर का इस्तेमाल करना काफी नुकसानकारी होता है। चलिए जानते हैं बीयर का इस्तेमाल करने से बालों पर होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में।

बालों में बीयर लगाने के फायदे
बीयर से हेयर वॉश करने के कई फायदे होते हैं। बीयर में विटामिन बी, एंटी ऑक्सीडेंट और प्रोटीन पाया जाता है जो कि बालों को पोषण देता है। बीयर में मौजूद सेलेनियम बालों को पोषण देने का काम करता है। बीयर से बाल धोने से बाल घने भी हो जाते हैं।

ड्राई और रफ बालो हो जाते हैं
बालों में बीयर सीधा यूज करने से बाल ड्राई और रफ हो जाते हैं। रफ और ड्राई बाल आसानी से टूटने लगते हैं। बीयर में अल्कोहल पाया जाता है जो कि सीधा बालों पर इस्तेमाल करे बालों को काफी नुकसान होता है। बालों में बीयर इस्तेमाल करने से पहले बीयर को पानी में मिलाकर फिर बालों में लगाएं।

सफेद बालों की परेशानी
अगर आप बालों में लंबे समय तक बीयर का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बालों का नेचुरल रंग हल्का होकर सफेद हो सकता है। बीयर में अल्कोहल की मात्रा होती है इसलिए बालों में बीयर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बीयर का ज्यादा इस्तेमाल करना बालों के कलर को फेड कर सकता हैं। बालों में बीयर का इस्तेमाल सीधे नहीं करना चाहिए।

केराटिन और रिबॉन्डिंग को कर सकता है खराब
अगर आपने बालों में केराटिन, कलरिंग और रिबॉन्डिंग जैसा हेयर ट्रीटमेंट लिया है तो आप बीयर का इस्तेमाल ना करें। बीयर का इस्तेमाल करने से आपकी कलरिंग उतर जाएगी वहीं बालों से केराटिन और रिबॉन्डिंग का असर भी कम हो जाएगा।

बालों में रुखापन
बालों में ज्यादा समय तक बीयर लगा रहना बालों के लिए काफी हानिकारक होता है। बीयर बालों को बेजान और रुखा बना देता है। रुखे बाल आसानी से टूटने लग जाते हैं। बालों में लंबे समय तक बीयर लगने से बालों का टूटना शुरु हो जाता है। अगर आप बालों में बीयर से मसाज करते है तो ज्यादा समय तक बालों में बीयर से मसाज ना करें। 10 मिनट से ज्यादा समय तक मसाज ना करें।

बालों में बीयर इस्तेमाल करने का सही तरीका
बीयर का इस्तेमाल बालों को शाइनी और मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन अच्छी ग्रोथ और मजबूती के लिए बीयर का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरुरी हैं। बालों में बीयर का इस्तेमाल कभी भी सीधा नहीं करना चाहिए। आप अपने शैंपू में मिक्स करके बीयर का इस्तेमाल करें। वहीं हफ्ते में दो बार ही बीयर शैंपू का इस्तेमाल करें। स्कैल्प पर 10 मिनट से ज्यादा शैंपू या फिर बीयर का यूज ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
