Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चिपचिपी गर्मी से बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स, बालों का झड़ना होगा बंद
चिपचिपी गर्मी में स्किन के साथ साथ बालों की भी खास देखभाल की जरुरत होती हैं। गर्मियों के मौसम में पसीना और डेंड्रफ से बाल बेजान और रफ हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में बालों की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। पसीने की वजह से बालों की जड़े कमजोर हो जाते हैं जिससे बाल अधिक टूटने लगते है जिसकी वजह से बाल काफी हल्के और बेजान हो जाते है।

ऑयली स्कैल्प की देखभाल करना इतना आसान नहीं होता है। गर्मियों में ज्यादा हेयर वॉश करने से भी हेयर फॉल होता है। चिपचिपी गर्मी से परेशान महिलाएं हफ्ते में 4 से 5 हेयर वॉश करती है जिससे बालों की नेचुरल नमी कम हो जाती है और बाल बेजान और रुखे हो जाते हैं। चलिए जानते हैं बालों की देखभाल के लिए क्या करें और क्या नहीं।

ज्यादा पानी पिएं
बालों की देखभाल के लिए ज्यादा से ज्यादाप पानी पीना चाहिए। पानी पीना बालों के साथ साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। एक दिन में 9 से 10 गिलास पानी चाहिए। पानी के अलावा जूस, नींबू पानी और दही का भी सेवन करना चाहिए।

हेल्दी डाइट
आज कल झड़ते बालों का बहुत कारण हमारा अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान हैं। बालों की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। हेल्दी डाइट में आप हरी पत्तेंदार सब्जियों, अंडे और फलों का सेवन करें। लंच में दाल, चावल, रोटी, सलादऔर सब्जी का सेवन करें।

हेयर ट्रिमिंग
बालों की देखभाल के लिए समय समय पर हेयर ट्रिमिंग करना जरुरी होता है। हेयर ट्रिमिंग करने से दो मुंहे बाल निकल जाते है और बालों का टूटन भी काफी हद तक कम हो जाता है।

बालों को हीट से रखें दूर
ऑफिस ग्लोइंग महिलाएं अक्सर चेहरे पर मेकअप के साथ साथ बालों में हीट का इस्तेमाल कर हेयर स्टाइलिंग करती हैं। बालों में हीट का इस्तेमाल करने से बाल डैमेज हो जाते हैं। हेयर वॉश करने के बाद महिलाएं हेयर ड्रायर का यूज करती है हेयर ड्रायर का यूज करने से दो मुंहे बाल हो जाते हैं और झड़ने लग जाते हैं। बालों की देखभाल के लिए बालों में हीट का इस्तेमाल ना करें।

पोनीटेल हेयरस्टाइल
बालों को ज्यादा टाइट बांधने से भी बाल ज्यादा टूटते हैं, वहीं गर्मियों के मौसम खुले बालों में अधिक पसीना आता है, जिससे बालों को काफी नुकसान होता है। बालों की देखबाल के लिए पोनी टेल बनाना चाहिए। ध्यान रहें की आप ज्यादा टाइट पोनीटेल ना बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
