Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेजान बालों से हैं परेशान तो हेयर एक्सटेंशन से पाएं घनें बाल- खूबियों और खर्च से लेकर पूरी डीटेल
महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए स्किन के साथ साथ बालों का भी काफी ध्यान रखती हैं। आकर्षक दिखने के लिए महिलाएं अपने बालों के लिए नए नए हेयर स्टाइल ट्राई करती हैं। लेकिन बदलते लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में बालों से संबंधी परेशानी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में महिलाएं अपने बालों का ध्यान रखने के लिए केमिकल के यूज से बचने के लिए एक्सटेंशन का यूज कर रही हैं।

हेयर एक्सटेंशन इन दिनों महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। महिलाओं को हेयर एक्सटेंशन काफी पसंद आ रहा हैं। हेयर एक्सटेंशन के उपयोग से महिलाएं बालों में बिना किसी केमिकल के कोई भी हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है हेयर एक्सटेंशन और जानें क्या है इसके फायदे।

क्या है हेयर एक्सटेंशन
टेंपरेरी हेयर एक्सटेंशन इनदिनों काफी सुर्खियो में बना हुआ है। जो महिलाएं छोटे और पतले बालों से परेशान हैं। उनके लिए हेयर एक्सटेंशन बेस्ट ऑप्शन है। हेयर एक्सटेंशन की मदद से आपके बाल घने और रियल दिख सकते हैं।

हेयर एक्सटेंशन में क्या है खास
टेंपरेरी हेयर एक्सटेंशन की सबसे खास बात यह है कि यह आपके असली बालों की तरह लगता हैं। हेयर एक्सटेंशन को देख कोई नहीं कह सकता है कि ये आपके बाल नहीं है। हेयर एक्सटेंशन लगाने के बाद आप बालों को कोई भी स्टाइल दे सकते हैं। बालों को कितनी भी हीट दे, केमिकल का यूज करें। इससे आपके ओरिजिनल हेयर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

हेयर एक्सटेंशन टाइप
हेयर एक्सटेंशन के भी कई टाइप होते हैं। परमानेंट हेयर एक्सटेंशन और टेंपरेरी हेयर एक्सटेंशन होता है। लेकिन महिलाओं के बीच टेंपरेरी हेयर एक्सटेंशन काफी चर्चा में बना हुआ हैं। हेयर एक्सटेंशन नकली और असली बालों के बने होते हैं। अगर आप भी हेयर एक्सटेंशन के बारे में सोच रही हैं, तो आपको असली बालों वाला एक्सटेंशन लेना चाहिए। असली बालों से बना एक्सटेंशन एकदम रियल लुक देता है। मार्केट में आपके बालों के कलर वाला एयर एक्सटेंशन आसानी से मिल सकता हैं।

हेयर एक्सटेंशन का खर्च
मार्केट में असली और नकली बालों के एक्सटेंशन मिलते हैं। नकली बालों के एक्सटेंशन 500 रुपए तक में मिल जाते हैं। लेकिन अच्छे लुक के लिए रियल हेयर एक्सटेंशन ही खरीदें। असली बालों वाला एक्सटेंशन 10 हजार से 20 हजार रुपए तक के आते हैं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हेयर एक्सटेंशन अच्छी क्वालिटी के हो।

क्यो हैं चलन में हेयर एक्सटेंशन
बदलते लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं अपने बालों का ध्यान नहीं रख पाती हैं। जिसकी वजह से उनके बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। जो महिलाएं अपने पतले, बेजान और छोटे बालों से परेशान हैं और वह कोई भी हेयर स्टाइल नहीं कर पाती हैं। तो उनके लिए हेयर एक्सटेंशन बेहतर विकल्प है। हेयर एक्सटेंशन की मदद से वह किसी भी तरह का हेयर स्टाइल कर सकती हैं। इसलिए इन दिनों एक्सटेंशन काफी चलन में है।

कॉन्फिडन्स
जिन महिलाओं के बाल पतले और छोटे हैं वह कई बार अपने बालों को लेकर परेशान रहती हैं। पतले और छोटे बालों में कोई भी हेयर स्टाइल बनाना बहुत ही मुश्किल होता हैं। ऐसे में हेयर एक्सटेंशन की मदद से आप कोई भी हेयर स्टाइल बना कर अपने कॉन्फिडन्स को बढ़ा सकती हैं। हेयर एक्सटेंशन की मदद से अपने लुक को चेंज कर सकती हैं। ऐसे में हेयर एक्सटेंशन बूस्टर की तरह काम करता है।

क्या होता है कोई नुकसान ?
हेयर एक्सटेंशन को लेकर महिलाएं सोचती है कि हेयर एक्सटेंशन से क्या कोई नुकसान भी होता हैं। बता दें कि हेयर एक्सटेंशन से कोई नुकसान नहीं होता हैं। टेंपरेरी हेयर एक्सटेंशन को आप खुद घर पर भी लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
