Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बेहतर हेयर ग्रोथ में मदद करेंगे किचन में रखे ये मसाले
मसाले खाने में गजब का स्वाद जोड़ते हैं और यही कारण है कि हम सभी अपनी किचन में कई तरह के मसालों को शामिल करते हैं। लेकिन इन मसालों में कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं जो सेहत के साथ-साथ स्किन और हेयर दोनों के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए, अगर आप किसी तरह की हेयर प्रॉब्लम से जूझ रही हैं या फिर अपने बालों की ग्रोथ को स्पीड अप करना चाहते हैं तो ऐसे में आप इन मसालों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें।

जी हां, किचन में ऐसे कई मसाले होते हैं तो आपकी हेयर हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, नेचुरल होने के कारण इनसे बालों को किसी तरह का नुकसान होने का खतरा नहीं रहता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही मसालों के बारे में बता रहे हैं, जो हेयर ग्रोथ को बूस्टअप करने में मदद करते हैं-
कलौंजी
कलौंजी एक ऐसा मसाला है, जो हेयर ग्रोथ में बेहद ही मददगार होता है। कलौंजी या काला जीरा ओमेगा-3 और 6 बायोमोलेक्युलस का एक पावरहाउस है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे हेयर फॉल को कम करने और बालों के विकास को प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ, यह डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है।
• इसके लिए आप एक से दो चम्मच कलौंजी को पीस लें।
• अब इसमें नारियल का तेल डालकर मिक्स करें।
• आप चाहें तो इसमें शहद भी मिक्स कर सकती हैं।
• अब आप इसे अपने बालों पर जड़ से सिरे तक लगाएं।
• बालों को गर्म तौलिये से लपेटें और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
• अंत में, बालों को वॉश कर लें और इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम एक बार दोहराएं।
दालचीनी
दालचीनी आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है और इसलिए यह हेयर ग्रोथ में मदद करती है। साथ ही, यह डैंड्रफ और जलन को कम करके स्कैल्प के संक्रमण को भी रोकता है।
• इसके इस्तेमाल के लिए आप दो से तीन चम्मच जैतून या नारियल तेल को गर्म करें।
• अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर मिक्स करें।
• तैयार मिश्रण को आप अपने बालों व स्कैल्प पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
• अंत में, आप माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।
धनिये के बीज
धनिए के बीज को पीसकर पाउडर के रूप में किचन में इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करके हेयर फॉल से निजात पा सकती हैं। धनिया के बीज बालों के रोम की जड़ों को मज़बूत करके बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकते हैं।
• एक चम्मच धनिया के बीज का पाउडर लें।
• अब आप नारियल तेल को हल्का गर्म करें और उसमें धनिया के बीज के पाउडर को मिक्स करें।
• अब आप इस मिश्रण को अपने सिर पर अप्लाई करें और स्कैल्प की मसाज करें।
• करीबन आधे घंटे बाद अपने बालों को वॉश कर लें।
तिल के बीज
तिल के बीज आयरन, मैग्नीशियम, जिंक व कॉपर आदि मौजूद होते हैं, जो आपके बालों को लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड आपके बालों की जड़ों को मजबूत करेगा और हेयर डैमेज को भी रोकेगा।
• सबसे पहले आप आधा कप तिल पीस लें।
• अब इसमें 1-2 बड़े चम्मच सादा दही और एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं।
• इसे अपने बालों में लगाएं, इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
• अंत में, आप अपने बालों को शैम्पू व कंडीशन करें।



Click it and Unblock the Notifications
