Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कहीं आप भी रात को सोने से पहले तो नहीं करती हैं ये गलतिया, जिसकी वजह से टूटते हैं बाल
लंबे और घने बाल हर महिला की चाहत होती है। महिलाएं अपने बालों की देखभाल के लिए हर्बल प्रोडक्ट, ऑयल मसाज करती है लेकिन इसके बाद भी बालों का झड़ना बंद नहीं होता है। ऐसे में महिलाओं को समझ नहीं आता है कि उनके बाल क्यो झड़ रहे हैं। महिलाएं अक्सर अनजाने में कुछ गलतिया कर देती है जिसकी वजह से उनके बाल टूटने लगते हैं। चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिसकी वजह से बाल झड़ने लग जाते हैं।

गीले बालों में सोना
गर्मियों में अक्सर महिलाएं रात को नहाकर सोती है। कुछ महिलाएं रात को नहाकर सोना पसंद करती है। अगर आप रात को गीले बालों में सोना बालों के लिए अच्छा नहीं होता है। गीले बाल सूखे बालों के मुकाबले ज्यादा टूटते है। गीले बालों में कंघी नहीं करना चाहिए। गीले बालों में कंघी करने बाल ज्यादा टूटते है। हेयर वॉश करने के बाद बालों हीट का इस्तेमाल ना करें।

सोने से पहले बालों में कंघी करना
रात को सोने से पहले बालों में कंघी नहीं करना चाहिए। अगर आप रात को बाल सुलझा कर सोती है तो इस आदत को बदल लें। रात को सोने से पहले बालों में कंघी करने से बालों की जड़ो पर तनाव पड़ता है जिससे बाल तेजी से टूटने लगते है। रात को सोने से बालों की देखभाल के लिए कंघी ना करें।

गलत तकिए पर सोना
कई बार गलत तकिए पर भी सोने से बाल टूटने लग जाते है। कॉटन कवर वाले तकिए पर सोने से बाल ज्यादा उलझते है और बाल जल्दी टूटने लगते है। इसलिए साटिन, सिल्क फैब्रिक से बने तकिए कवर का इस्तेमाल करें। साटिन और सिल्क फैब्रिक तरीके के कवर पर सोने से बाल झड़ना बंद हो जाते है।

रात को टाइट बाल बांधकर सोना
महिलाएं अक्सर रात को बाल टाइट बांधकर सोती है। वहीं कुछ महिलाएं जूड़ा या बन बनाकर सोती है जिसकी वजह से बाल ज्यादा टूटने लगते है। रात भर टाइट पोनी और जूड़ा बनाने के बाद अगले दिन सुबह कंघी करने से बाल ज्यादा टूटने लगते है। क्योंकि टाइट बाल खिचते है जिससे जड़े कमजोर हो जाती है और बाल टूटने लगते है।



Click it and Unblock the Notifications
