Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
World Yoga Day: गिरते और सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, जल्द ही दिखेगा असर
कम उम्र में सफेद बाल हर किसी को परेशान कर सकता है। कम उम्र में बाल का सफेद होना का कारण गलत खानपान, लाइफस्टाइल और प्रदूषण है। बालों की देखभाल के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट और महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। इसके बाद भी बालों का सफेद होना बंद नहीं होता है।

रोजाना डेली लाइफ में आप योग से बालों को मजबूत और काले बना सकते है। योग करने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। वर्ल्ड योगा डे पर जानते हैं कुछ योगासन के बारे में जिसे कर सफेद बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।

शीर्षासन
शीर्षासन योग करने से बालों को स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से बाल मजबूत रहते है। बालों को गिरने और सफेद होने से रोकने के लिए आप शीर्षासन करें। शीर्षासन आसन कठिन आसन है जिसे अभ्यास के बाद किया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं को ये आसन नहीं करना चाहिए। शीर्षासन करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को जमीन पर टिका दें। इसके बाद दोनों हाथों को जमीन पर मजबूती से रखकर सिर को हाथों के बीच में लाएं। इसके बाद धीरे धीरे पैरों की उंगलियों को जमीन से ऊपर की ओर करें। इसके बाद पैरों को भी उपर की ओर उठांए। इसके बाद पैरों को जमीन से बिल्कुल सीधा ऊपर की ओर करें। शरीर का सारा वजन बाजुओं पर डालें। पीठ को एकदम सीधा रखें। 20 से 30 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहकर लंबी सांस लें।

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन बालों के लिए बहुत ही असरदार और लाभकारी होता है। त्रिकोणासन को करने लिए एकदम सीधे खड़े हो जाएं। अब दौनों पैरों में दूरी रखें। इसके बाद दोनों हाथों को कंधों के साथ एक सीध में रखते हुए ऊपर उठाएं। इसके बाद लेफ्ट साइड झुकते हुए लेफ्ट हाथ की उंगलियो से लेफ्ट पैर को छुएं। इसके बाद दाहिने हाथ को ऊपर छत की ओर उठा लें अब दाहिने हाथ की तरफ देखें 1 मिनट तक इस अवस्था मे रहें। फिर दूसरी ओर भी इस आसन को करें।

अधोमुख आसन
कई बार आनुवांशिकी की वजह से बाल गिरते हैं। अगर आप गिरते बाल से परेशान है तो आप अधोमुख आसन को कर सकते है। अधोमुख आसन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और तनाव भी कम रहता है। जिससे बालों को छुटकारा मिल सकता है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद हिप्स को ऊपर उठाएं और हाथों को स्ट्रेच करते हुए वी शेप में आ जाएं। इस मुद्रा में कुछ समय तक रहे। इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। रोज योग करने से बाल मजबूत हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications