Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बालों में तेल लगाने के बाद आपकी ये गलतियां बनती है हेयरफॉल की वजह
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसे पौष्टिक आहार और देखभाल की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह मजबूत और हेल्दी बालों के लिए उसे भरपूर पोषण की आवश्यकता होती है। जब बालों को पूरी खुराक मिलती है तब वो अपने आप ही घने, लंबे और चमकदार नजर आते हैं। केमिकलयुक्त हेयर प्रोडक्ट्स और बाहरी प्रदूषण के कारण बाल काफी खराब हो रहे हैं। मौजूदा समय में बालों का रख-रखहव कर पाना काफी मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से कम उम्र में बाल सफेद, डैंड्रफ, हेयर फॉल आदि की समस्या बढ़ रही है।

बालों को सिर्फ एक अच्छे शैम्पू से धो लेना ही काफी नहीं होता है बल्कि स्कैल्प की मालिश भी स्ट्रांग और शाइनी बालों के लिए जरूरी है। बालों में अच्छा हेयर ऑयल लगाकर सुकून से मसाज करना चाहिए। स्कैल्प की मालिश बालों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। मगर तेल लगाने के बाद कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। आज जानते हैं कि बालों में तेल लगाने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो आपके बाल काफी जल्दी डैमेज हो सकते हैं।

एक ही बार में न लगाएं खूब सारा हेयर ऑयल
मौजूदा समय की व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं होता है। आराम से बैठकर बालों में तेल की मालिश करना उनके लिए काफी मुश्किल है। ऐसे में जब कभी उन्हें मौका मिलता है तो एक ही बार में बहुत सारा हेयर ऑयल लगा लेते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करना ठीक नहीं है। आप जितना ज्यादा तेल लगाएंगे, उसे पूरी तरह से साफ़ करने के लिए शैम्पू का भी उतना ही ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। इससे आपके बालों की नेचुरल नमी चली जाती है। हेयर वॉश के बाद आपको बाल ज्यादा ड्राई लग सकते हैं।

ऑयलिंग के बाद बालों को कसकर ना बांधे
बालों में तेल लगे होने की वजह से वो काफी नरम हो जाते हैं। बालों को आप जितना कसकर बांधेंगी उनके टूटने की संभावना उतनी ज्यादा बढ़ जाती है। आप टाइट बन या पोनीटेल बनाने से बचें। इसकी जगह आप बालों को खुला छोड़ सकती हैं या फिर एक हल्की चोटी बना लें।

तेल लगे बालों को ज्यादा देर के लिए ना रखें
लोग ये मानते हैं कि बालों में तेल लगाकर जितने ज्यादा समय के लिए छोड़ा जाए वो उतना अच्छा होता है, लेकिन ये धारणा गलत है। बालों में तेल लग जाने के बाद वो चिपचिपे हो जाते हैं और उसपर ज्यादा गंदगी चिपकती है। तेल लगने के कारण जितनी ज्यादा गंदगी चिपकेगी आपके बालों को उतना ज्यादा नुकसान होगा।

ऑयल मसाज के बाद तुरंत ना करें कंघी
बालों और स्कैल्प में ऑयल मसाज के बाद वो काफी नरम हो जाते हैं। ऑयल को सेट होने के लिए उसे छोड़ देना बेहतर होता है। ऐसे में कंघी करके आप बालों पर अधिक प्रेशर डाल देते हैं जिसके नतीजे में बाल टूटने लगते हैं। बेहतर होगा कि आप ऑयल मसाज के बाद अपने बालों को कंघी से सुलझाने के बजाय उसे हल्की उंगलियों की मदद से सहलाएं।

ऑयल मसाज के बाद ना करें दूसरे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
सिर की चंपी कर लेने के बाद दूसरे हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि आप बालों को अच्छे से शैम्पू कर लेने कइ बाद ही इन्हें प्रयोग में लाएं।



Click it and Unblock the Notifications
