Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग
Summer Hair Care: तपती धूप बालों को नहीं पहुंचाएगी नुकसान, बस अपनाएं यह पांच तरीके
जब मौसम बदलता है तो सिर्फ आपकी स्किन ही नहीं, बल्कि बालों को भी अतिरिक्त केयर व प्रोटेक्शन की होती है। अभी गर्मियों का बस आगाज ही हुआ है और धूप ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आमतौर पर यह देखने में आता है कि महिलाएं समर में अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आपके बालों का क्या?
बालों के लिए तो अलग से कोई सनस्क्रीन नहीं मिलता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आपके बालों को यूवी किरणों से प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं है। दअरसल, सूरज की हानिकारक किरणें आपके स्ट्रैंड के क्यूटिकल और शाफ्ट को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे आपके बालों का ना केवल टेक्सचर बदलता है, बल्कि स्प्लिट-एडं्स और हेयर फॉल जैसी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आपको गर्मी के मौसम में बालों की केयर करने के और उसे सनप्रोटेक्शन प्रदान करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

हीट-स्टाइलिंग टूल्स को कहें नो
आमतौर पर, बालों को स्टाइल करने के लिए महिलाएं हीट-स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में इनका इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है। दरअसल, पहले ही सूरज की धूप के कारण बालों को नुकसान पहुंचता है और अतिरिक्त हीट बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है और आपके बाल अपनी नेचुरल नमी खो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप बालों को धोने के बाद हमारे ब्लो-ड्रायर्स का इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा कर्लर और स्ट्रेटनर आदि को भी अपने बालों से दूर ही रखें।

जरूर पहनें कैप
यह एक बेहद ही आसान लेकिन प्रभावी तरीका है बालों को सनडैमेज से बचाने का। आपको बस इतना करना है कि जब भी आप घर से बाहर निकलें ंतो अपने सिर को कैप, हैट या स्कार्फ से कवर करके निकलें। इस तरह आप अपने बालों को सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से रोक सकते हैं।

लगाएं हेयर मास्क
गर्मी के सीजन में आपके बाल सबसे ज्यादा मौसम की मार झेलते हैं। ऐसे में इस बैड इफेक्ट को रिवर्स करने का सबसे अच्छा तरीका है बालों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करना। कोशिश करें कि आप अपने बालों व स्कैल्प टाइप को ध्यान में रखते हुए घर पर ही हेयर मास्क बनाएं या फिर बाजार से हेयर मास्क लाकर इस्तेमाल करें। यह हेयर मास्क ना केवल आपके बालों में शाइन एड करते हैं, बल्कि रूखे, डल और डैमेज्ड हेयर की समस्याओं से भी लड़ते हैं। हेयर मास्क आपके बालों मॉइश्चराइज, नरम और हाइड्रेट करता है, और स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाता है व हेयर ग्रोथ में मदद करता है। एक कंडीशनर ये सब नहीं कर सकता।

एसपीएफ़ में करें इनवेस्ट
सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन स्किन की तरह ही बालों में भी एसपीएफ में इनवेस्ट करना अच्छा विचार है। दरअसल, इन दिनों मार्केट में ऐसे कई हेयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो एसपीएफ युक्त होते हैं। आप एक ऐसा हेयर प्रोडक्ट चुनें जो आपके बालों के अनुकूल हो, और धूप से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने में मदद करे।

आहार पर दें ध्यान
आप जो भी खाते हैं, वह सिर्फ अदंरूनी सेहत पर ही असर नहीं डालता, बल्कि इसका असर बाहरी तौर पर भी नजर आता है। इसलिए अगर आप अपने बालों को सूरज से होने वाले सभी ऑक्सीडेटिव नुकसान को कम करना चाहते हैं तो अपने आहार पर ध्यान दें। बेहतर होगा कि आप आहार में पत्तेदार, हरी सब्जियों और फलों के रूप में एंटीऑक्सिडेंट को शामिल करें। आमतौर पर, रेनबो डाइट को सबसे अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
