Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से करना चाहते हैं काला, दादी-नानी के इस उपाय को करें ट्राई

आज के समय में कम उम्र में ही बड़ों से लेकर बच्चों के बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। जिसका सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान है। इतना ही नहीं बालों की सही तरह से केयर न करने के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं। कई लोगों को ज्यादा तनाव लेने या फिर ब्लड सर्कुलेशन के कारण भी सफेद बालों की समस्या होने लगती है। इतना ही नहीं आप झड़ते बालों और डैंड्रफ की समस्या का सामना भी करते हैं। ऐसे में दादी-नानी के जमाने का ये नुस्खा आपके बालों को न्यूट्रिएंट्स देने में मदद कर सकता है। नाभि में तेल लगाने से आपको बालों से जुड़ी कई समस्या से राहत मिल सकती हैं। तो आइए जानते हैं आप रात को सोने से पहले अपनी नाभि में कौन-कौन सा तेल लगा सकते हैं।
काले घने बाल पाने के लिए नाभि में डालें ये तेल
1. सरसों का तेल
प्राचीन समय से सरसों का तेल आपके हेल्थ, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता रहा है। रात को सोने से पहले सरसों के तल की कुछ बूंदे आप अपनी नाभि में डाल लें। ऐसा करने से न सिर्फ आपको सफेद बालों से छुटकारा मिलेगा। बल्कि आपके बाल पहले से ज्यादा घने और मजबूत बन जाएंगे। इतना ही नहीं नाभि में सरसों का तेल डालने से आपके बाल साइन करेंगें।
2. देसी घी
हम सभी के घर में देसी घी जरूर होता है। ऐसे में काले, घने बाल पाने के लिए आप अपनी नाभि में घी की कुछ बूंदे भी जाल सकते हैं। देसी घी आपके सेहत के साथ-साथ आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह आपके बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने मे मदद करता है।
3. बादाम का तेल
आप चाहे तो अपनी नाभि में बादाम का तेल भी डाल सकते हैं। बादाम के तेल में मैग्नीशियम और पोटेशियम के गुण मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं ये विटामिन ई का भी अच्छा स्रोत है जो आपके बालों को हेल्दी रखने का काम करता है। ऐसे में आप रेगुलर अपनी नाभि में बादाम का तेल डाले, ताकि आपको हेल्दी और काले बाल मिल सकें।
4. नारियल का तेल
अगर आपके घर में सरसों या बादाम का तेल नहीं है तो आप रात को सोने से पहले नाभि में नारियल के तेल की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं। नारियल का तेल भी आपके बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। नाभि में नारियल का तेल लगाने से आपकी सफेद बालों की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी और आपको काले घने बाल मिल जाएंगे। इतना ही नहीं ये आपके बालो से डैंड्रफ और ड्राईनेस की समस्या को भी दूर करने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
